न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टी में फिर साथ दिखे आदित्य और अनन्या, बालकनी में विक्की के साथ रोमांटिक हुईं कैटरीना, शेयर की फोटो

इन दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Aug 2023 10:36:23

पार्टी में फिर साथ दिखे आदित्य और अनन्या, बालकनी में विक्की के साथ रोमांटिक हुईं कैटरीना, शेयर की फोटो

इन दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन्हीं कारणों के चलते उनके बीच बढ़ते प्यार की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब ये दोनों स्टार एक बार फिर से साथ दिखे। मौका था प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा आयोजित की गई बर्थडे पार्टी का।

यूं तो पार्टी में कई बड़े-बड़े सितारे थे, लेकिन सबकी नजरें आदित्य और अनन्या पर ही जाकर टिक रही थीं। खास तौर से पैपराजी के लिए इससे बढ़िया चीज क्या हो सकती थी। हालांकि आदित्य और अनन्या अपनी-अपनी कार में आए थे, लेकिन वे कार से उतरकर साथ में गेट की तरफ जाते दिखाई दिए। आदित्य टी-शर्ट पैंट में दिखे, जबकि अनन्या सैफ्रन ड्रेस में नजर आईं। आपको बता दें कि पिछले दिनों यह जोड़ी कार में साथ घूमती दिखी थी।

इससे पहले वे यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे। इनकी वेकेशन ट्रिप की फोटो सामने आने के बाद से फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। वे इस प्यारी जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। बहरहाल आपको बता दें कि अमृतपाल की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान, सुहाना खान, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, महीप कपूर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा और आकाश रंजन भी पहुंचे।

aditya roy kapur,ananya panday,katrina kaif,vicky kaushal,aditya ananya,vicky katrina

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे कैटरीना व विक्की

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने रविवार शाम इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अपार्टमेंट की बालकनी में बिताए समय की कुछ फोटो शेयर कीं। एक फोटो में वह पति विक्की कौशल के साथ बालकनी में खड़ी होकर समुद्र का नजारा देख रही हैं और दूसरी में उन्हें रोमांटिक पल बिताते हुए देखा जा सकता है। इसे कैटरीना ने दिल वाली इमोजी के साथ शेयर किया है। कैटरीना ने कैप्शन में एक स्माइली के साथ "हाय" लिखा। कैटरीना व्हाइट टी-शर्ट, जबकि विक्की ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और मैचिंग टोपी में हैं।

कैटरीना नए मुंबई वाले घर की बालकनी से अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ दिखेंगी। दूसरी ओर, विक्की ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे जो 1 दिसंबर को रिलीज होनी है। विक्की, शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की डंकी फिल्म में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार