नब्बे के दशक के टॉप सिंगर उदित नारायण के बेटे और मशहूर एंकर आदित्य नारायण अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 33 वर्षीय आदित्य सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। आदित्य ने हाल ही में एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे भरपूर प्यार मिल रहा है। आदी ने अपने बचपन की कुछ फोटो का कोलाज बनाया है, जिनमें उनकी मासूमियत देखते ही बन रही है।














