न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी को बर्थडे विश करने के साथ आदित्य ने दिखाई बेटे की झलक, आलिया ने शाहीन को यूं दी बधाई

एक्ट्रेस यामी गौतम ने गुरुवार (28 नवंबर) अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर यामी के पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 1:27:33

2 News : यामी को बर्थडे विश करने के साथ आदित्य ने दिखाई बेटे की झलक, आलिया ने शाहीन को यूं दी बधाई

एक्ट्रेस यामी गौतम ने गुरुवार (28 नवंबर) अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर यामी के पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने फैंस को सरप्राइज देते हुए पहली बार अपने बेटे वेदविद की झलक दिखाई है। यामी-आदित्य ने इसी साल मई में बेटे का स्वागत किया था। यामी को बर्थडे विश करते हुए आदित्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 3 खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में यामी ब्लैक कलर की ड्रेस में कॉफी मग पकड़े हुए पोज देती दिखीं। दूसरी में यामी किसी गार्डन में एंजॉय करती नजर आईं। तीसरी फोटो में यामी बेटे को गोद में उठाए लाड़ कर रही हैं।

हालांकि बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया गया है लेकिन फैंस इससे भी खुश हैं। आदित्य ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जीवन संगिनी...लव यू वेदू की मम्मी!’ इस पोस्ट पर यामी ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, “थैंक्यू वेदू के पापा।” बता दें यामी और आदित्य शादी के 3 साल बाद पहली बार माता-पिता बने हैं। यामी ने आदित्य के साथ 4 जून 2021 को अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। आदित्य ने यामी और विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' डायरेक्ट की थी।

दूसरी ओर, यामी को पिछली बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था। इसे आदित्य ने ही प्रोड्यूस किया था। ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मुलाकात के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कोरोनाकाल होने के कारण शादी बेहद प्राइवेट तरीके से की थी। बेटे के जन्म पर कपल ने एक जॉइंट पोस्ट के साथ अनाउंसमेंट की थी।

उन्होंने भगवान कृष्ण की एक बच्चे को गोद में लिए हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हम अपने प्यारे बेटे वेदाविद के वेलकम की घोषणा करते हुए एक्साइटेड हैं, जिन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर अपने जन्म से हमें प्राउड किया। प्लीज उन्हें अपना सारा आशीर्वाद और प्यार दें। वार्म रिगार्ड्स यामी और आदित्य।”

आलिया ने शाहीन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा यह नोट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करती हैं। इस बीच आलिया ने शाहीन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शाहीन गुरुवार (28 नवंबर) को 36 साल की हो गईं। आलिया ने शाहीन के साथ एक सेल्फी शेयर की है। आलिया फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि शाहीन ने नारंगी रंग की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों काफी सुंदर और क्यूट लग रही हैं।

आलिया ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे माई लाइफ @shaheenb. तुम्हारे बिना मेरी लाइफ में सब कुछ बेकार है। मेरी लाइफ में तुम्हारी मौजूदगी की काफी खुशी है। तुम मेरी लाइफ की सनशाइन हो।” इसके साथ आलिया ने दिल वाली इमोजी लगाई है। शाहीन की मां सोनी राजदान ने फैमिली के साथ उनकी कई फोटो शेयर की हैं।

सोनी ने इसके साथ लिखा, “मेरी अर्ध-एकांतप्रिय, हमेशा मेरी लाइफ में मौजूद रहने वाली, हमेशा हंसने वाली, थोड़ी रूड लेकिन बेहद तेज, सुंदर, होनहार बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारी फोटो ढूंढना काफी मुश्किल है। तुम कैमरा शाई हो और जब भी फोटो खींचने की बारी आती है तो तुम भाग जाती हो।” सोनी और महेश भट्ट की बेटी शाहीन स्क्रीन राइटर हैं। उनका एक्टिंग की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री