न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी का 1 साल पूरा, एक्ट्रेस ने लुटाया पति पर प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा…

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (38) और एक्टर सिद्धार्थ (46) की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर अदिति ने अपने पति के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 11:37:18

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी का 1 साल पूरा, एक्ट्रेस ने लुटाया पति पर प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा…

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (38) और एक्टर सिद्धार्थ (46) की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर अदिति ने अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए खूब प्यार लुटाया है। अदिति ने एक भावुक नोट लिखा। अदिति ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के साथ प्यारी तस्वीरें साझा कीं। इनमें कपल दुनियाभर में वेकेशन एंजॉय करते हुए एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताता नजर आ रहा है। पिछले एक साल में उन्होंने विदेश में अपनी रोमांटिक छुट्टियों की झलकियां दिखा अपनी निजी जिंदगी से रूबरू कराया है। अदिति ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “हैप्पी 1 (इन्फिनिटी) अडू सिद्दू! हर जन्म में एक-दूसरे को पाने के लिए।” इस पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और सेलेब्स ने अपना प्यार साझा किया और उन्हें एक साल पूरा होने पर बधाई दी।

बता दें अदिति व सिद्धार्थ ने साल 2021 में आई तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' में साथ काम किया। इस दौरान दोनों करीब आए और प्यार में पड़ गए। उन्होंने पिछले साल 16 सितंबर को तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में सादे समारोह में शादी की थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ एक पोस्ट में यह खुशखबरी साझा की, जिसमें लिखा था, “तुम मेरे सूरज, मेरे चांद और मेरे सभी सितारे हो।

हमेशा के लिए पिक्सी सोलमेट बने रहने के लिए...हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, अनंत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए। श्रीमती और श्री अडू-सिद्धू।” शादी में अदिति ने बहुत ही सिंपल गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। वहीं सिद्धार्थ साउथ इंडियन ग्रूम लग रहे थे। शादी में दोनों का सिंपल लुक खूब वायरल हुआ था। उन्होंने अपनी लव स्टोरी को छुपाकर रखा था और अचानक शादी कर फैंस को चौंका दिया।

अदिति और सिद्धार्थ दोनों की ही पहली शादी ज्यादा नहीं चली

अदिति की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। अदिति का जन्म हैदराबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री रहे थे। कहा जाता है कि 21 साल की उम्र में अदिति ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद अदिति ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने अपने करिअर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी और साल 2002 में ‘कन्नाथिल मुथामितल’ में नजर आए थे।

डेब्यू वाले साल में ही उन्होंने मेघना नारायण के साथ शादी की थी। रिश्ते में जल्द ही मनमुटाव शुरू हो गया और फिर बाद में 2007 में इनका रिश्ता खत्म हो गया। अदिति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने पिछले साल मई में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में ‘बिब्बो जान’ का किरदार निभाकर खूब शौहरत बटोरी थी। इसमें मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान सहित कई दिग्जज कलाकार भी थे। यह संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज थी। पिछले दिनों अदिति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आज भी रोल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह