न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए..., 'आश्रम' एक्ट्रेस अदिति ने सुनाई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ की चौंकाने वाली कहानी

एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने किरदारों के साथ-साथ एक दर्दनाक अनुभव साझा किया, जब 11वीं कक्षा में मुंबई लोकल ट्रेन में एक स्कूल ड्रेस पहने लड़के ने उन्हें गलत तरीके से छू लिया था। आश्रम वेब सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 10:03:12

उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए..., 'आश्रम' एक्ट्रेस अदिति ने सुनाई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ की चौंकाने वाली कहानी

एक्ट्रेस अदिति पोहनकर आज इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली और दमदार कलाकारों में गिनी जाती हैं। हाल ही में वह बॉबी देओल की लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम में नजर आई थीं, जहां उन्होंने एक अहम किरदार निभाया और अपनी परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोरीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अदिति ने अपने किरदारों के चुनाव के साथ-साथ एक निजी और असहज अनुभव भी साझा किया।

स्कूल ड्रेस में लड़के ने की थी गलत हरकत, अदिति रह गईं दंग

Hauterrfly को दिए गए इंटरव्यू में अदिति ने बताया कि जब वह 11वीं कक्षा में थीं, तब वह मुंबई लोकल ट्रेन से सफर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि फर्स्ट क्लास कोच में स्कूल यूनिफॉर्म पहनने वाले लड़कों को भी यात्रा की अनुमति होती थी। अदिति ने कहा, “मैं उस समय महिला कोच में थी, और वहां 18 साल से कम उम्र के स्कूल यूनिफॉर्म वाले लड़कों को आने की इजाज़त थी। जैसे ही ट्रेन दादर स्टेशन से चली, एक लड़का मेरे पास खड़ा था और उसने अचानक मेरे ब्रेस्ट को छू लिया। मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई थी।”

पुलिस तक पहुंचीं अदिति, मांगी इंसाफ की बात

इस भयावह घटना के बाद अदिति अगला स्टेशन आते ही तुरंत ट्रेन से उतर गईं और सीधे पुलिस के पास पहुंचीं। उन्होंने पूरी घटना विस्तार से बताई, लेकिन पुलिस ने उनसे पूछा कि कुछ ज्यादा हुआ है क्या? इस पर अदिति ने दृढ़ता से जवाब दिया, “ज्यादा क्या चाहिए? मुझे मानसिक रूप से परेशान किया गया है।” उन्होंने बताया कि जब वह महिला कांस्टेबल के साथ उस स्थान पर वापस पहुंचीं, तो वह लड़का वहीं खड़ा था और एक अन्य महिला के पास वैसी ही हरकत की फिराक में दिख रहा था। अदिति ने पुलिस को इशारा करते हुए बताया कि वही लड़का है, लेकिन जवाब में पुलिस ने उनसे सबूत मांगा।

साहस दिखाते हुए लड़के को लगाई फटकार

आश्रम की अभिनेत्री ने आगे बताया, “मैंने साफ कहा कि मैं झूठ क्यों बोलूंगी, मैं खुद बता रही हूं कि उसने मेरे साथ क्या किया। महिला कांस्टेबल ने लड़के से पूछा कि क्या उसने ऐसा कुछ किया, तो उसने जवाब में ‘नहीं’ कहा। मैं तुरंत उस पर चीख पड़ी और उसे डरा दिया क्योंकि वो उम्र में मुझसे छोटा था – मैं उससे करीब 2-3 साल बड़ी थी। जब मैंने उसे मारने का इशारा किया, तो वो डर गया और बार-बार माफी मांगने लगा। फिर मैंने उसका कॉलर पकड़ लिया और कहा – और किसी लड़की के साथ करेगा? पुलिस के सामने बोल! तब जाकर उसने स्वीकार किया और ‘हां’ कहा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन