न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया नन्हीं परी का स्वागत, BB 12 के कंटेस्टेंट ने रचाई शादी, दिखाई झलक

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा की जिदंगी में एक बार फिर खुशियों की बरसात हुई है। ‘कथा अनकही’ फेम अदिति ने एक प्यारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 7:27:04

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया नन्हीं परी का स्वागत, BB 12 के कंटेस्टेंट ने रचाई शादी, दिखाई झलक

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा की जिदंगी में एक बार फिर खुशियों की बरसात हुई है। ‘कथा अनकही’ फेम अदिति ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। अदिति के एक बेटा भी है। अदिति और उनके पति एक्टर सरवर आहूजा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है, जो मैटरनिटी के दौरान का एक फोटोशूट है। फोटो में अदिति का बेबी बंप दिख रहा है। उनकी फैमिली के बाकी सदस्य भी इन तस्वीरों में शामिल हैं।

एक फोटो में अदिति के बेटे सरताज ने एक स्लेट पकड़ी हुई है, जिस पर लिखा है, “बड़ा भाई बन गया हूं।” दूसरी तस्वीर में स्लेट पर लिखा है, “एक बेबी गर्ल है।” तस्वीरों में पूरा परिवार खुशी से मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है। अदिति ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “प्यारी बच्ची, इस दुनिया में आने से पहले ही, तुम्हें बताना जरूरी है कि तुम्हारे आने का बेसब्री से इंतजार किया गया। तुम्हारे लिए प्रार्थनाएं की गईं, तुम्हें दुआओं में मांगा गया, तुम्हें प्यार किया जा रहा था और तुम्हारा ख्याल रखा जा रहा था।

वह आ चुकी है और वह फेबुलस है… तुम्हारी मनमोहक खुशबू, वो छोटे पैर, छोटी नाजुक उंगलियां, चमकती आंखें, गु गु और बू बू और तुम्हारे अस्तित्व की आभा ने हमारे जीवन को आने वाले मजेदार समय की उम्मीदों से भर दिया है। ऊपर वाले ने हमें दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। वह बहुत प्यारी है, हम शुक्रगुजार हैं।” उल्लेखनीय है कि अदिति और सरवर की शादी साल 2014 में हुई थी। साल 2019 में कपल ने बेटे सरताज का स्वागत किया।

सिंगर और एक्टर दीपक ठाकुर ने नेहा चौबे के साथ की शादी

‘बिग बॉस 12’ फेम भोजपुरी सिंगर और एक्टर दीपक ठाकुर ने जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। दीपक विवाह बंधन में बंध गए हैं। दीपक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी और इससे पहले की तमाम रस्मों की झलकियां फैंस को दिखाई है। दीपक ने रविवार (24 नवंबर) को नेहा चौबे से शादी रचाई। आज सोमवार को दीपक ने दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर लौटते हुए का वीडियो भी साझा किया है।

इसके साथ उन्होंने नेहा को टैग करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘शादी मुबारक’। वीडियो में नेहा और दीपक कार में बैठे हैं। गाना चल रहा है, ‘मुड़ के ना देखो दिलबरो’। दीपक ने तिलक, बारात, हल्दी-मेहंदी से लेकर अन्य प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलक भी फैंस संग शेयर की। दीपक ने पूरे पारंपरिक तरीके से शादी की।

उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत रामचरित मानस के साथ हुई, जिसमें दीपक मंडली के साथ बैठे दिखे। बता दें दीपक बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले हैं और अपनी सिंगिंग के लिए मशहूर हैं। दीपक BB 12 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे। इस शो के बाद दीपक की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। दीपक ने ‘भैया जी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसे कई चर्चित गाने गाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री