न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदिल ने राखी सावंत संग निकाह की बात को किया कन्फर्म, बोले - परिवार को मनाने में लगा हूं

आदिल खान दुर्रानी ने मीडिया के सामने कबूल कर लिया है कि उन्होंने एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत से निकाह किया है। एक इंटरव्यू में आदिल खान दुर्रानी ने कबूल किया है कि उनकी शादी राखी सावंत से हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jan 2023 9:27:23

आदिल ने राखी सावंत संग निकाह की बात को किया कन्फर्म, बोले -  परिवार को मनाने में लगा हूं

आदिल खान दुर्रानी ने मीडिया के सामने कबूल कर लिया है कि उन्होंने एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत से निकाह किया है। एक इंटरव्यू में आदिल खान दुर्रानी ने कबूल किया है कि उनकी शादी राखी सावंत से हो चुकी है। वह अभी परिवार को राखी के लिए मनाने की कोशिश में जुटे हैं। यानी की आदिल की बात से साफ जाहिर हो रहा है कि उनके परिवार ने राखी को अपनाया नहीं है।

राखी सावंत संग निकाह की बात को कबूल आदिल ने ई-टाइम्स संग बातचीत में किया। आदिल ने कहा कि हां, मैं और राखी शादीशुदा हैं। हम दोनों ही साथ रह रहे हैं और खुश भी हैं। जब राखी के फोन पर कॉल की गई तो पता चला कि आदिल भी उनके साथ मौजूद थे। दरअसल, आदिल नहीं चाहते थे कि पब्लिक में शादी की बात तब तक सामने आए, जब तक उनके परिवार वाले राखी के लिए मान नहीं जाते। लेकिन जब राखी ने फोन पर आदिल से कहा कि अब बहुत हो चुका है, सच्चाई बताने का समय आ गया है, तब जाकर आदिल ने कन्फर्म किया कि उनकी शादी राखी सावंत संग हो चुकी है।

आदिल ने कहा कि परिवार अच्छी तरह जानता है कि मैं और राखी साथ हैं, लेकिन उन्हें मनाने का प्रोसेस चल रहा है। वह अभी तक राखी के लिए माने नहीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ समय लगेगा। पहले मैं इस बात से इनकार कर रहा था, लेकिन देखा कि जहां राखी होती है, वहां कॉन्ट्रोवर्सी होती है। तो फिर मैंने भी सोचा कि अब मीडिया में इतनी बातें होने के बाद शादी की बात को कबूल करना ठीक है।

आदिल के इस बयान के बाद राखी सावंत के निकाह पर जितनी भी अबतक बातें चल रही थीं, उसपर अब विराम लग चुका है। दरअसल, इससे पहले राखी सावंत ने आदिल संग जब निकाह की बात मीडिया में कही थी तो वह काफी रो रही थीं। राखी सावंत ने जब आदिल संग अपने निकाह की बात बताई थी तो उन्होंने इस दौरान के कई वीडियोज और फोटोज भी शेयर किए थे। लेकिन जब राखी ने शादी की बात मीडिया में रिवील की तो उन्होंने कहा कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं। उनके फोन में उन्हें कई चीजें मिली हैं, जिससे पता चलता है कि आदिल का मराठी बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ अफेयर चल रहा है। वह आदिल के साथ एक ऐसी स्थिति में फंसी हैं, जहां से निकल पाना काफी मुश्किल हो रहा है। लाइफ में कई चीजें हो रही हैं। इधर, मम्मी को ब्रेन ट्यूमर की परेशानी हुई है और दूसरी ओर आदिल के साथ लाइफ में चीजें चल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर