न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत के घर में डर के सवाल पर अदा ने दिया यह जवाब, देखें VVKWWV सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस अदा शर्मा लंबे समय से उस घर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो शिफ्ट हुई हैं। ये वो ही घर है जहां दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 12:39:33

2 News : सुशांत के घर में डर के सवाल पर अदा ने दिया यह जवाब, देखें VVKWWV सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

एक्ट्रेस अदा शर्मा लंबे समय से उस घर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो शिफ्ट हुई हैं। ये वो ही घर है जहां दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे और यहीं उनका शव पड़ा मिला था। अब अदा ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत में इस घर के बारे में बात की। अदा से पूछा गया कि उस घर में उन्हें कैसी वाइब आती है? कई लोग सपने में सुशांत को देख चुके हैं, क्या उन्हें कभी कुछ महसूस हुआ? इस पर अदा ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं कि डरावनी चीजें या डर लगा मुझे, तो बिल्कुल नहीं। डरने वाली बात बिल्कुल नहीं है।

अगर आप सच्चे हो आप अच्छे हो तो लाइफ में डरना नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि सुशांत को उनके काम के लिए, उनकी फिल्मों, उनकी परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाना चाहिए। उनके इंटरव्यू के लिए याद किया जाना चाहिए, जो भी उन्होंने किया है उनकी लाइफ में, वो बहुत ही टैलेंटेड एक्टर हैं। बतौर एक्टर मुझे लगता है कि आपको आपके काम के लिए पहचाना जाना चाहिए। इसके लिए नहीं कि किसी और ने कुछ कहा और वो हेडलाइन बन गया। मुझे लगता है कि आप सब उनके इंटरव्यू देखें और उनके इंटरव्यू में से हेडलाइन लेकर फिर उनकी हेडलाइन बनाएं।

अदा ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में भी इस बारे में बात की। अदा ने कहा कि मेरे लिए सुशांत का घर लकी है। इस साल मेरी चौथी फिल्म आ रही है और मुझे लगता है कि मैं ब्लेस्ड हूं। लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही इंसान को आगे ले जाता है और मेरे लिए भी लोगों का प्यार ही काम आ रहा है। उल्लेखनीय है कि सुशांत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था।

अदा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ सुपरहिट रही थी। अब हिंदी सिनेमा के बाद अदा जल्द ही साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख करने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘रीना सान्याल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 14 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

adah sharma,actress adah sharma,sushant singh rajput,adah sushant,sushant flat,vicky vidya ka woh wala video,vvkwwv,jigra,vettaiyan,box office collection

लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है राजकुमार-तृप्ति की मूवी VVKWWV

राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। VVKWWV ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक कमाई की लेकिन वर्किंग डे पर इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़, दूसरे दिन 6.9 करोड़ और तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब चौथे दिन यानी सोमवार (14 अक्टूबर) की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 2.25 करोड़ रुपए बटोरे। इसी के साथ इसने चार दिन में 21.05 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म में राजकुमार ने ‘विक्की’ का रोल किया है, जो ऋषिकेश का बेस्ट मेहंदी आर्टिस्ट होता है। तृप्ति MBBS स्टूडेंट ‘विद्या’ बनी हैं। उनकी शादी हो जाती है और बाद में प्राइवेट सीडी चोरी हो जाती है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा भी 11 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी। 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। इसने चौथे दिन सोमवार को मात्र 1.50 करोड़ रुपए बटोरे।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.55 करोड़, दूसरे दिन 6.55 करोड़ और तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपए कमाए थे। इसकी कुल कमाई 18.10 करोड़ रुपए हो गई है। अब हम नजर डालेंगे 10 अक्टूबर को रिलीज हुई रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की मूवी ‘वेट्टैयन’ के बिजनेस पर। टीजे ग्नानवेल के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी उस पुलिस ऑफिसर की है, जो शहर में हो रहे क्राइम का पता लगाता है। अमिताभ जज की भूमिका में हैं। फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 5.25 करोड़ रुपए कमाए। पहले दिन यह आंकड़ा 31.7 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़, तीसरे दिन 26.75 करोड़, चौथे दिन 22.3 करोड़ रुपए था। अमिताभ और रजनीकांत इससे पहले 1991 में फिल्म ‘हम’ में साथ दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री