न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन हैं वो कश्मीरी बिजनेसमैन जिससे एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने गुपचुप रचाई शादी?

लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 6:24:58

कौन हैं वो कश्मीरी बिजनेसमैन जिससे एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने गुपचुप रचाई शादी?

लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग शादी रचा ली है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। खबरों की मानें तो नरगिस और टोनी ने लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, अभी तक नरगिस और टोनी की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस और टोनी फिलहाल हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए हैं। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर टोनी बेग कौन हैं और उनका नरगिस के साथ रिश्ता कब से है? आइए जानते हैं उनके बारे में।

कौन हैं टोनी बेग?

टोनी बेग एक बिजनेसमैन हैं, जो मूल रूप से कश्मीर से आते हैं और फिलहाल लॉस एंजेलिस में रहते हैं। वह "डायोज" (Dyoz) नामक क्लोथिंग ब्रांड के फाउंडर हैं। टोनी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं, जिसके कारण उनके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। नरगिस और टोनी साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अब वे हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। नरगिस फाखरी बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म "रॉकस्टार" से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी और रणबीर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद नरगिस ने "मैं तेरा हीरो," "अजहर," "फटा पोस्टर निकला हीरो" और "मद्रास कैफे" जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ