Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेट पर असल जिंदगी का शतरंज! उर्वा सवालिया ने अभिनय में जोड़ा अपना बचपन का जुनून

एक महत्वपूर्ण सीन में जब पृथ्वीराज और जयचंद के बीच शतरंज की बाजी चल रही थी, तब उर्वा के बचपन का शौक परदे पर जीवंत हो उठा। उनके द्वारा की गई हर चाल इतनी नैसर्गिक और वास्तविक लगी कि दर्शकों को वह केवल अभिनय नहीं, असली मुकाबला लगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 7:26:06

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेट पर असल जिंदगी का शतरंज! उर्वा सवालिया ने अभिनय में जोड़ा अपना बचपन का जुनून

इतिहास और कला के संगम से सजी सोनी टीवी की लोकप्रिय धारावाहिक 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' न केवल दर्शकों को अपने भव्य दृश्य और कथानक से आकर्षित करता है, बल्कि इसके कलाकारों की व्यक्तिगत प्रतिभा भी इसे खास बनाती है। हाल ही में शो के लीड एक्टर उर्वा सवालिया ने अभिनय में अपनी असल जिंदगी की एक कला को बेहद खूबसूरती से पिरो दिया — और वह है शतरंज का खेल।

जब रील और रियल का मेल हुआ शतरंज की बिसात पर

एक महत्वपूर्ण सीन में जब पृथ्वीराज और जयचंद के बीच शतरंज की बाजी चल रही थी, तब उर्वा के बचपन का शौक परदे पर जीवंत हो उठा। उनके द्वारा की गई हर चाल इतनी नैसर्गिक और वास्तविक लगी कि दर्शकों को वह केवल अभिनय नहीं, असली मुकाबला लगा।

शूट के दौरान भी छाया रहता है शतरंज का जुनून

सेट पर उर्वा अक्सर शतरंज खेलते नज़र आते हैं। कभी खुद खेलते हैं, तो कभी साथी कलाकारों को सिखाते हैं, जिससे शूटिंग के माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। उनका कहना है कि यह खेल न केवल मनोरंजन देता है, बल्कि सोचने-समझने और संयम बनाए रखने की कला भी सिखाता है।

उर्वा बोले – शतरंज से मिली सोचने की गहराई

उर्वा सवालिया ने कहा, "शतरंज मेरे दिल के बेहद करीब है। यह सिर्फ खेल नहीं, जिंदगी के कई अहम सबक सिखाता है – सोच-समझकर फैसले लेना, हर कदम पर संयम रखना और आगे की योजना बनाना। जब शो में इसे अपने किरदार में उतारने का मौका मिला, तो बहुत खुशी हुई।"

उन्होंने आगे बताया कि जब वह सेट पर अपने सह-कलाकारों के साथ शतरंज खेलते हैं या उन्हें सिखाते हैं, तो माहौल में अपनापन और सीखने का भाव दोनों जुड़ जाते हैं।

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ जैसे ऐतिहासिक शो की सफलता केवल उसकी कहानी या सेट डिजाइन में नहीं, बल्कि उसमें काम कर रहे कलाकारों की भावनात्मक गहराई में भी छिपी होती है। उर्वा सवालिया ने साबित किया कि जब रील लाइफ में रियल लाइफ का जुनून जुड़ता है, तो नतीजा कुछ खास ही होता है।

यह शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 7:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका