न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर एक्टर अतुल परचुरे का निधन, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर, अर्जुन सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का कैंसर के कारण निधन हो गया। अतुल ने सोमवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 11:02:22

मशहूर एक्टर अतुल परचुरे का निधन, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर, अर्जुन सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का कैंसर के कारण निधन हो गया। अतुल ने सोमवार (14 अक्टूबर) को अंतिम सांस ली। वे 57 साल के थे। उनके निधन से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 30 नवंबर 1966 को जन्मे अतुल ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में पहचान बनाई थी। कुछ महीने पहले उन्हें लीवर कैंसर का पता चला था, जिससे वे ठीक हो गए थे। हालांकि हाल ही में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

अतुल के निधन के पहले ये सामने आया था कि उनका इलाज गलत किया जा रहा है। इसका खुलासा खुद अतुल ने एक इंटरव्यू में किया था। इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि इलाज के बाद मेरा लीवर खराब हो रहा है और मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं चल भी नहीं पा रहा हूं। अतुल ने अपने करिअर में कई फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वे दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाने में सफल रहे।

अतुल ने जी मराठी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘अली मुमी गुपचिली’, ‘जाऊं सून मी या घरची’ और ‘जागो मोहन प्यारे’ में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। वे शाहरुख खान की ‘बिल्लू’, सलमान खान की ‘पार्टनर’ और अजय देवगन की ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। अतुल ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी विभिन्न भूमिकाओं में दिखे थे। अतुल की पत्नी सोनिया एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनकी बेटी सखिल परचुरे हैं, जो पेशे से एक स्टाइलिस्ट हैं। अतुल परिवार के बेहद करीबी थे।

atul parchure,actor atul parchure,atul marathi cinema,atul theater,atul bollywood,atul death,atul passed away,atul cancer

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम अतुल के निधन से दुखी हुए सितारे, मुख्यमंत्री ने भी किया याद

अतुल को मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा कि मुझे कभी उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मुझे हमेशा उनके किरदार पसंद आते थे। वे सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ‘हम आपके हैं कौन’ फेम अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अतुल के साथ फोटो साझा कर लिखा, “अतुल मित्र।”

अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने लिखा, “प्रिय मित्र ऐसा नहीं होना चाहिए था। तुमने लड़ाई लड़ी। तुमने बहुत कुछ झेला भी। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी। तुम्हारी वो मुस्कान हमेशा याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।” सुप्रिया के पति अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने लिखा, “अतुल परचुरे जैसा कलाकार और दोस्त को खोना बहुत ही दुखदाई है। मैं उसे कभी भूल नहीं पाउंगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने लिखा, “हमारे दोस्त को आखिरी प्रणाम और श्रद्धांजलि। अखिल और मैंने अतुल के साथ काम किया है। वह अपने आप में एक बड़ा सितारा है। अच्छे, विचारशील और बहुत अच्छे अभिनेता...ओम शांति।” महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अतुल को हमेशा अंतर्मुखी रहने वाला क्लासिक अभिनेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री