न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आराध्या के 13वें बर्थडे पर पार्टी में थे अभिषेक बच्चन, वीडियो वायरल, इस सिंगर ने की दूसरी शादी

काफी समय से एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं। यहां तक कि अफवाहों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 7:33:12

2 News : आराध्या के 13वें बर्थडे पर पार्टी में थे अभिषेक बच्चन, वीडियो वायरल, इस सिंगर ने की दूसरी शादी

काफी समय से एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं। यहां तक कि अफवाहों के बाजार में बात तलाक तक पहुंच गई है। इस बीच अब ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो उनके अलग होने की बातों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इनमें ऐश्वर्या व अभिषेक अपनी बेटी आराध्या का जन्मदिन एक साथ मनाते हुए दिख रहे हैं। आराध्या 16 नवंबर को 13 साल की हो गईं।

इसकी तस्वीरें ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिनमें अभिषेक नहीं थे। इससे यही लग रहा था कि अभिषेक ने पार्टी अटैंड नहीं की और रिश्ते में दरार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि अब कपल के चाहने वालों को राहत की सांस आई है। इसका कारण है इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें अभिषेक को भी बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। पहले वीडियो में हम ऐश्वर्या को आराध्या के साथ पिछले 13 वर्षों से बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली कंपनी का आभार जताते हुए देख सकते हैं।

दूसरे वीडियो में अभिषेक ने भी इसी तरह कंपनी के सदस्य को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हर कोई एक परिवार बन गया और यह शानदार है हमें आप सभी के साथ इतना खास दिन मनाने का मौका मिला और इसे इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कई ऐसी मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनसे अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच रिश्ते में खटास के संकेत मिलते हैं। इस दौरान दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। यहां तक कि वे विदेश दौरे पर भी अलग-अलग ही थे।

सिंगर अंजू जोसेफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी शादी की खुशखबरी

सिंगर अंजू जोसेफ मलयालम सिनेमा की दुनिया में काफी मशहूर हैं। अंजू ने शनिवार (30 नवंबर) को फैंस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक खुशखबरी दी। अंजू ने बताया कि उन्होंने शादी करके प्यार को दूसरा मौका दिया है। अंजू ने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि उन्हें आदित्य परमेश्वरन में दूसरी बार प्यार मिला है और उन्होंने शादी कर ली है। अंजू और आदित्य ने अलाप्पुझा रजिस्ट्रार कार्यालय में एक साधारण कोर्ट मैरिज की।

अंजू की पोस्ट में कपल की एक तस्वीर शामिल थी, जिसमें वे रजिस्ट्रार के ऑफिस के बाहर हाथ पकड़े खड़े थे। वे पारंपरिक दक्षिण भारतीय ड्रेस में नजर आए। अंजू ने सुनहरी जरी के बॉर्डर और सफेद कसावु साड़ी चुनी। आदित्य ने हल्के रंग का कुर्ता, जटिल पैटर्न और सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद वेष्टी पहनी थी।

कपल ने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ रिसेप्शन में जश्न मनाया। पोस्ट के कैप्शन में अंजू ने लिखा, “भविष्य के लिए मेरी उम्मीदें और सपने।” इसके बाद अंजू ने आज भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें अंजू ने पहले मलयालम भाषा के टीवी चैनल फ्लावर पर रिलीज होने वाले रियलिटी शो ‘स्टार मैजिक’ के डायरेक्टर अनूप जोगन के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री