न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस को पसंद नहीं आई अभिषेक की बेरुखी, वीडियो वायरल, जूनियर बच्चन के इस एक्ट्रेस से अफेयर के चर्चे

पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार लगातार चर्चाओं में है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरें बार-बार सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 12:48:37

2 News : फैंस को पसंद नहीं आई अभिषेक की बेरुखी, वीडियो वायरल, जूनियर बच्चन के इस एक्ट्रेस से अफेयर के चर्चे

पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार लगातार चर्चाओं में है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरें बार-बार सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है और कोई बयान नहीं दिया। ये अफवाहें तब से जोरों पर हैं, जबसे बच्चन फैमिली ने जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग शिरकत की थी। इसके बाद भी ज्यादातर मौकों पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बच्चन परिवार से अलग-थलग ही दिखी हैं।

इस बीच अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अभिषेक काफी नाराज लग रहे हैं। दरअसल अभिषेक हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग पूरी करके मुंबई लौटे। वे जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे पैपराजी ने पार्किंग एरिया में उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। ये देख अभिषेक कुछ परेशान हो गए और उन्होंने पैप्स से दूर रहने को कहा।

जैसे ही पैपराजी उनके पीछे आने लगे, अभिषेक ने चिढ़कर उनसे और तस्वीरें क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने से मना कर दिया। अभिषेक पैपराजी के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। शुरुआत में पैपराजी से अभिषेक कुछ नहीं बोलते, लेकिन जैसे ही वह कैमरे के साथ उनके पास आते हैं, अभिषेक हाथ जोड़ते हैं और कहते हैं, “बस भैया, अभी हो गया, शुक्रिया।” कई यूजर्स को अभिषेक का रवैया पसंद नहीं आया और वे उन पर निशाना साध रहे हैं।

अभिषेक बच्चन और निमरत कौर को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे

अभिषेक बच्चन को लेकर फैल रही एक अफवाह ने फैंस को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि वे एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2022 में आई ‘दसवीं’ फिल्म में साथ काम किया था। इसमें एक्ट्रेस यामी गौतम भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म से अभिषेक और निमरत के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने फिल्म में निमरत का काम देखकर गुलदस्ता और एक प्यारा नोट भेजा था।

इसमें अमिताभ ने लिखा शायद ही हमारी कोई ज्यादा लंबी बातचीत या मुलाकात हुई है। मैंने आखिरी बार आपकी तारीफ कैडबरी का ऐड देखकर यशराज फिल्म्स के कार्यक्रम में की थी। लेकिन दसवीं में आपका काम बहुत शानदार है। एक्टिंग में बारीकियां, एक्सप्रेशन, सब तारीफ के काबिल है! इसके लिए आपको बधाई।

अब सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और निमरत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार एक ही जगह पर स्पॉट हो चुके हैं और साथ में हैंगआउट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स अभिषेक और निमरत को ट्रॉल कर रहे हैं। इन खबरों पर अभी तक किसी की भी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री