न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक की ‘आई वान्ट टू टॉक’ मूवी का टीजर जारी, प्राइवेट पार्ट को लेकर शेयर किए गए एड पर ट्रॉल हुईं निया

अभिषेक बच्चन भले ही अपने पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जितने सफल नहीं हुए, लेकिन वे अपनी एक्टिंग का लोहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 1:29:34

2 News : अभिषेक की ‘आई वान्ट टू टॉक’ मूवी का टीजर जारी, प्राइवेट पार्ट को लेकर शेयर किए गए एड पर ट्रॉल हुईं निया

अभिषेक बच्चन भले ही अपने पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जितने सफल नहीं हुए, लेकिन वे अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड में कदम रखे 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वे अब तक कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभिषेक अब फिल्म ‘आई वान्ट टू टॉक’ में नजर आएंगे। आज बुधवार (23 अक्टूबर) को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया। फिल्म के डायरेक्टर शूजित सरकार हैं। शूजित ‘सरदार उद्यम सिंह’, ‘पिंक’, ‘पीकू’, ‘विक्की डोनर’ जैसी कामयाब और डिफरेंट सबजेक्ट वाली फिल्में फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

टीजर देखकर पता चल रहा है कि अभिषेक इस बार जिंदगी के फलसफे समझाएंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। अभिषेक ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनका स्टैच्यू है जो कार में लगा हुआ है। बैकग्राउंड में अभिषेक कहते हैं, “मुझे बात करना बहुत पसंद है, मैं बात करने के लिए ही जीता हूं। जिंदा और मरे हुए लोगों में मुझे बस यही एक अंतर दिखता है। जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते।”

अभिषेक ने कैप्शन लिखा, “हम सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति जिसे बात करना बहुत पसंद है, जो हमेशा लाइफ की बेहतर साइड को देखता है। चाहे जिंदगी में उसे कोई भी चुनौती मिले। उस व्यक्ति को टैग करें जिसे बात करना बहुत पसंद है।” फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली रेमो डिसूजा की मूवी ‘बी हैप्पी’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान की ‘किंग’ भी है।

बोल्ड इमेज और हॉट लुक्स के लिए मशहूर हैं एक्ट्रेस निया शर्मा

अपनी बोल्ड इमेज से सबके छक्के छुड़ा देने वालीं एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर विवाद में फंस गई हैं। कुछ समय पहले खत्म हुए रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ में नजर आईं निया ने एक ऐसा विज्ञापन शेयर कर दिया जिस पर लोग बुरी तरह भड़क गए। अपने हॉट लुक्स के लिए चर्चित निया ने जो विज्ञापन अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है उसमें वह महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को टाइट रखने की दवाई का प्रचार कर रही हैं।

ये वैजाइना टाइट करने वाली टैबलेट है। एड में निया एक ड्रेस, बोतल के ढक्कन से लेकर अपने जूते के फीते तक 'ढीली' चीजों से जूझती नजर आ रही हैं। फिर वह एक ऐसी ड्रेस में नजर आती हैं जो उन पर बिल्कुल फिट बैठती है। वह कहती हैं, “इसे सही से रखो, इसे टाइट रखो।” निया ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी, जीवन में सही फिटिंग की तलाश करना ही सब कुछ होता है।

चाहे वह आपका पसंदीदा पहनावा हो या कुछ और अंतरंग, हम आपके लिए सबकुछ लेकर आए हैं। परफेक्ट 'टाइट' का अनुभव करें।” निया को इसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलनी पड़ी रही है। लोग उन पर महिलाओं के खिलाफ रुढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने के आरोप लगाने के साथ उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री