न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रितेश ने अभिषेक से पूछा एक और बच्चे को लेकर सवाल तो..., अक्षय ने ट्विंकल को ऐसे दी बधाई

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उनके एक बेटी आराध्या बच्चन हैं जो 13 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 8:43:14

2 News : रितेश ने अभिषेक से पूछा एक और बच्चे को लेकर सवाल तो..., अक्षय ने ट्विंकल को ऐसे दी बधाई

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उनके एक बेटी आराध्या बच्चन हैं जो 13 साल की हो चुकी हैं। कुछ समय पहले अभिषेक एक्टर रितेश देशमुख के चैट शो में पहुंचे। वहां पर जब अभिषेक से दूसरा बच्चा करने को लेकर सवाल पूछा गया तो वे शरमा गए। हाल ही में शो के अभिषेक वाले एपिसोड को दोबारा रिलीज किया गया है। ‘केस तो बनता है’ टाइटल वाले इस शो में अभिषेक से रितेश ने पूछा, “अमिताभजी, ऐश्वर्याजी, आराध्या और आप अभिषेक। ये सारे लेटर A से शुरू होते हैं तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्या कर दिया।”

ये सुनकर अभिषेक हंस पड़ते हैं और फिर कहते हैं, “ये उनको पूछना पड़ेगा लेकिन एक प्रथा सी बन गई है हमारे परिवार में शायद अभिषेक और फिर आराध्या।” इसके बाद रितेश पूछते हैं, “आराध्या के बाद…” जवाब में अभिषेक कहते हैं, “नहीं अभी अगली पीढ़ी जो आएगी तब देखेंगे ना?” रितेश कहते हैं, “उतना कौन रुकता है, जैसे रितेश, रियान और राहिल वैसे ही अभिषेक, आराध्या और….” ये सुनकर अभिषेक शरमा जाते हैं और कुछ देर रुककर कहते हैं, “उम्र का लिहाज किया करो रितेश मैं तुमसे उम्र में बड़ा हूं।”

इसके बाद रितेश, अभिषेक के पैर छूते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें चल रही थीं। कपल हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ नजर आया, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली। कपल की शादी साल 2007 में हुई थी। उन्होंने नवंबर 2011 में आराध्या का स्वागत किया था।

ट्विंकल खन्ना को उनकी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ के लिए मिला पुरस्कार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर कभी मजेदार तो कभी प्यारे पोस्ट्स के जरिए एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अक्षय ने पत्नी ट्विंकल की किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' को पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। ट्विंकल ने 'वेलकम टू पैराडाइज' किताब के लिए क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड 2024 की पॉपुलर फिक्शन कैटेगरी में पुरस्कार जीता।

इस पर अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विंकल को बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें 'ट्रॉफी वाइफ' कहा। उन्होंने ट्विंकल की पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें वह अपनी हाल ही में जीती हुई ट्रॉफी को गर्व से दिखा रही थीं। इसके साथ अक्षय ने लिखा, “मेरी ट्रॉफी वाइफ- लिट्रली। क्रॉसवर्ड पॉपुलर चॉइस अवार्ड विजेता पर गर्व है।” हाल ही में ट्विंकल ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी जीत का जश्न मनाया था।

ट्विंकल अपनी किताबों ‘मिसेज फनीबोन्स’, ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ और ‘पायजामाज आर फॉरगिविंग’ के लिए बेस्ट-सेलिंग राइटर हैं। उनकी किताब 'वेलकम टू पैराडाइज' दिसंबर 2023 में प्रकाशित हुई थी। ट्विंकल ने साल 1995 में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बरसात' से बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उनके एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री