न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी से पहले ही अब्दु का रिश्ता टूटा, बताया कारण, इस एक्ट्रेस को 3 साल से नहीं मिला काम

तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक ने ‘बिग बॉस 16’ में शिरकत की थी। शो में अब्दु की सुपरस्टार सलमान खान के साथ शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 7:19:30

2 News : शादी से पहले ही अब्दु का रिश्ता टूटा, बताया कारण, इस एक्ट्रेस को 3 साल से नहीं मिला काम

तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक (20) ने ‘बिग बॉस 16’ में शिरकत की थी। शो में अब्दु की सुपरस्टार सलमान खान के साथ शानदार कैमेस्ट्री थी। इसके बाद से अब्दु की लोकप्रियता चरम पर है। फिलहाल अब्दु के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। दरअसल अब्दु की शादी टूट गई है। अब्दु का मंगेतर अमीरा के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। अब्दु ने जुलाई में अमीरा संग सगाई की थी और इसकी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अब्दु ने फैंस को बताया था कि वे जल्द ही निकाह करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अब्दु ने बताया कि यह बात आप को बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैंने अपना निकाह तोड़ दिया है। निकाह तोड़ने की वजह है कि हमारे कल्चर में बहुत अंतर था। आप ये तो जानते ही है कि मैं बहुत मेहनती हूं। मेरी निजी जिंदगी में हर दिन चुनौतियां आती हैं। मैं चाहता हूं कि मैं जिससे निकाह कर रहा हूं वह भी मजबूत हो और चुनौतियों से निपटना जानती हो। विशेष तौर पर मानसिक रूप से तैयार हो। मैं जैसा हूं उसका आभारी हूं। मैं कभी इस बात पर दुखी नहीं हुआ कि मैं कैसा हूं।

मैं जैसा भी हूं। खुश हूं। मैंने जिन लोगों के साथ रिश्ते बनाए उनके साथ दोस्ती को हमेशा संजोकर रखा। अब मैं यही उम्मीद आपसे भी करूंगा कि मुझे फिर से प्यार मिले। मैं आपकी शुभकामनाओं का आभारी हूं। बता दें कि अब्दु 7 जुलाई को अमीरा के साथ शादी करने वाले थे लेकिन एक बॉक्सिंग मैच के कारण उन्होंने इसे पोस्टपोन कर दिया। तब अब्दु ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली रहूंगा कि मुझे एक ऐसा प्यार मिलेगा जो मेरा सम्मान करता है और मेरे जीवन में आने वाली बाधाओं से बोझिल नहीं होगा। 7 जुलाई की तारीख सुरक्षित रखें!! मैं आपको शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं।

abdu rozik,singer abdu rozik,amira,abdu amira,abdu marriage,abdu rozik engagement,aahana kumra,actress aahana kumra

अहाना कुमरा ने कहा, बॉलीवुड में ए ग्रेड एक्टर्स को ही मिलता है लगातार काम

एक्ट्रेस अहाना कुमरा (39) को 3 साल से काम नहीं मिला है। अहाना ने एक इंटरव्यू में अपनी पीड़ा बताई। अहाना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बीते 3 साल से काम के इंतजार में हूं लेकिन अभी तक मेरे पास कोई काम नहीं आया है। कोई भी किसी तरह का काम मुझे ऑफर नहीं कर रहा है। मैं ओटीटी पर खूब काम किया करती थी लेकिन लंबे समय से मेरे पास कोई काम नहीं है। लेकिन ये सब चलता रहता है।

बॉलीवुड में लोग केवल ए ग्रेड एक्टर्स को ही लगातार काम देते हैं। या तो फिल्म मेकर्स किसी बड़े स्टार के पास जाता है या फिर बिल्कुल ही कम पैसे वाले एक्टर्स को कास्ट कर लेता है। मैं कुछ और काम करने का भी सोच रही हूं क्योंकि मुझे भी अपना घर चलाना है। मुझे लोगों ने गुड एक्टर का टैग दिया। मैंने इसके लिए खूब मेहनत की और लोगों ने मेरे टैलेंट को पहचाना।

लेकिन ऐसा टैग किस काम का जो काम ही न दिला पाए। गुड एक्टर का टैग लगने के बाद भी गारंटी नहीं है कि काम मिलता ही रहेगा। बता दें अहाना ने साल 2009 में करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2 दर्जन से ज्यादा टीवी सीरियल और ओटीटी सीरीज में दमदार किरदार निभाए हैं। अहाना फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री