न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB फेम अब्दू रोजिक चोरी के आरोप में हिरासत में, अब इस समय रिलीज होगी सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’

जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। अब्दू को दुबई एयरपोर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 8:51:14

2 News : BB फेम अब्दू रोजिक चोरी के आरोप में हिरासत में, अब इस समय रिलीज होगी सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’

जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। अब्दू को दुबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। उन पर चोरी का आरोप लगा है। हालांकि अब्दू पर किस चीज की चोरी का इल्जाम लगा है, ये अभी तक पता नहीं चला है। अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अब्दू की मैनेजमेंट टीम ने दुबई के ‘खलीज टाइम्स’ से बात करते हुए उनकी हिरासत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ये नहीं बताया कि आरोप क्या है। उन्होंने बस इस बात की ओर इशारा किया कि अब्दू चोरी के आरोप में पुलिस की हिरासत में हैं।

अब्दू के अरेस्ट होने की खबर से उनके फैंस और यूजर्स हैरान रह गए कि आखिर अब्दू ऐसा कैसे कर सकते हैं? लोगों में चर्चा है कि आखिर उन्होंने चोरी क्यों की? या फिर चर्चा में आने का ये कोई नया तरीका है। अब सच क्या है समय के साथ ही पता लगेगा। उल्लेखनीय है कि अब्दू ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं। वे 21 साल के हैं। बचपन में एक बीमारी के चलते उनका कद नहीं बढ़ पाया। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी। अपने करिअर की शुरुआत उन्होंने सड़कों पर गाना गाकर की थी।

एक वायरल वीडियो की वजह से वे ‘बुर्गिर’ से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद तो उनकी लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से बढ़ गई। उन्होंने सलमान के लिए एक गाना भी बनाया था – ‘छोटा भाईजान’ जो काफी पॉपुलर हुआ। इसके बाद अब्दू ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी नजर आए थे। हालांकि अब्दू ने लाफ्टर शेफ्स बीच में ही छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर अब्दू के मजेदार वीडियो खूब वायरल होते हैं। कुछ समय पहले अब्दू की शादी टूट गई थी।

abdu rozik,social media influencer abdu rozik,bigg boss 16,abdu rozik bigg boss,abdu theft charge,dubai airport,param sundari,sidharth malhotra,janhvi kapoor

पहले 25 जुलाई को रिलीज होनी थी ‘परम सुंदरी’, लेकिन अब…

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'परम सुंदरी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर जल्द से जल्द देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि उन्हें अब थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा क्योंकि इसकी रिलीज डेट टल गई है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसके निर्माताओं ने इसे अगस्त में रिलीज करने का फैसला किया है। जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

फिल्म की रिलीज टलने की खबर मैडॉक फिल्म्स ने राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' के साथ अटैच किए गए एक नए टीजर के जरिए दी। इस टीजर में पहले की तरह सारी सामग्री वही थी, लेकिन रिलीज डेट को जुलाई से बदलकर अगस्त कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता दिनेश विजन ने जुलाई के व्यस्त रिलीज शेड्यूल से बचने के लिए यह फैसला लिया, ताकि फिल्म को ज्यादा दर्शक और बेहतर स्क्रीन स्पेस मिल सके। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि यह कदम अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' को सोलो रिलीज का मौका देने के लिए उठाया गया।

'परम सुंदरी' एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जिसमें सिद्धार्थ एक उत्तर भारतीय लड़के ‘परम’, जबकि जान्हवी दक्षिण भारतीय लड़की ‘सुंदरी’ का किरदार निभा रही हैं। तुषार जलोटा, जो 'दसवीं' के लिए मशहूर हैं, इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। टीजर में सोनू निगम की आवाज में गाना 'परदेसिया' फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी