न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका-रणवीर के गाने में बैकग्राउंड डांसर थे आयुष! राम कपूर ने अलीबाग में खरीदा विशाल हॉलीडे होम

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 6:08:05

दीपिका-रणवीर के गाने में बैकग्राउंड डांसर थे आयुष! राम कपूर ने अलीबाग में खरीदा विशाल हॉलीडे होम

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें सलमान ने एक पुलिस ऑफिसर और आयुष ने गैंगस्टर का रोल निभाया है। आयुष की पहली फिल्म लवरात्रि फ्लॉप रही थी, लेकिन अंतिम में आयुष को नोटिस किया गया है। उन्होंने इसके लिए जमकर मेहनत की। एक्टर बनने से पहले आयुष फिल्म इंडस्ट्री में छोटे-मोटे काम कर चुके हैं। आयुष ने आज तक एजेंडा 2021 में बताया कि मैं जब 19 साल का था तो मैनेजमेंट की पढ़ाई के ‍लिए मुंबई आया था। मैंने विज्ञापनों, टीवी शो से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में जूनियर कलाकरों के रोल्स के लिए ऑडिशन दिए।

मैंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। मुझे पता चला कि महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग चल रही है। मैंने अपने दोस्त को फोन कर बैकग्राउंड में काम देने के लिए कहा। मैंने उससे कहा कि अगर मैं बैकग्राउंड में काम करूंगा तो मुझे सीखने का मौका मिलेगा कि शूटिंग कैसी होती है। जब मैं वहां गया तो 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाना शूट हो रहा था। अगर आप ध्यान दें तो मैं बैकग्राउंड में घूम रहा हूं। आयुष ने सलमान की बहन अर्पिता खान से वर्ष 2018 में शादी की थी। आयुष के पिता अनिल शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं जबकि दादा का भी राजनीति में बड़ा नाम रहा है।


aayush sharma,ram kapoor,antim movie,ranbir,deepika,alibag,bollywood news in hindi

राम कपूर ने अलीबाग में घर खरीदने के पीछे बताए ये कारण

एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक विशाल हॉलिडे होम खरीदा है। ये राम का चौथा और मुंबई में दूसरा घर है। राम ने बताया कि मेरे पास गोवा और खंडाला में हॉलिडे हाउस हैं, इसलिए एक और खोजने का कोई कारण नहीं था। लेकिन 2017 से मैं एक संपत्ति की तलाश में था, जो साउथ मुंबई में मेरे घर का एक्सटेंशन होगा। फिर अलीबाग पहुंचना आसान है इसलिए मैंने सोचा कि यह घर खरीदना एक अच्छा विचार होगा। योजना ऐसी जगह खोजने की थी जो बहुत दूर न हो जहां मैं अपने परिवार के साथ वीकेंड पर आराम कर सकूं। गोवा और खंडाला अच्छी लोकेशन है, लेकिन वे घर के करीब नहीं हैं।

यह एक ऐसा घर खरीदने का सपना था जहां मैं अपने पोते-पोतियों को समय का आनंद लेते देख सकूं। अलीबाग में पिछले दो साल में काफी विकास हुआ है। आज आपको वहां बेहतरीन फूड, अच्छी सेवाएं और सुविधाएं मिलती हैं, इसलिए मुझे यह एक सुविधाजनक विकल्प लगा। आखिरकार मेरा मुंबई के पास दूसरा घर लेने का सपना सच हो गया है। राम ने हाल ही मालदीव के लिए एक वेकेशन बुक की थी, जहां वे परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका