न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘विभूति’ ने बताया सलमान से जुड़ा किस्सा, अमिताभ के नाम पर अगस्त्य को 2 साल तक मिला फ्री खाना!

एक्टर आसिफ शेख (59) कई सालों से मनोरंजन जगत की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 4:09:01

2 News : ‘विभूति’ ने बताया सलमान से जुड़ा किस्सा, अमिताभ के नाम पर अगस्त्य को 2 साल तक मिला फ्री खाना!

एक्टर आसिफ शेख (59) कई सालों से मनोरंजन जगत की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में हीरो के रूप में कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन वहां ज्यादा नहीं चले। बाद में आसिफ ने कई हिट फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए। आसिफ छोटे पर्दे पर भी कई शानदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। इन दिनों आसिफ ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो में ‘विभूति नारायण मिश्रा’ के किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह कॉमेडी शो कई सालों से चल रहा है। अब आसिफ ने सुपरस्टार सलमान के साथ का एक किस्सा साझा किया है।

आसिफ ने बताया कि कैसे ड्राइविंग करते वक्त पुलिस ने सलमान को पकड़ लिया था। आसिफ ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम फिल्म ‘बंधन’ (1998) की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान सलमान के पास एस्टीम कार हुआ करती थी। सलमान ने मुझे कार में बैठने का ऑफर दिया और मेरे साथ एक और दोस्त भी था। सलमान ने मुझे अपनी बगल में बैठाया और फुटपाथ, सड़क हर जगह गाड़ी चलाने लगे। फिर उन्होंने जो गाड़ी स्पीड से चलाई है फुटपाथ पर यहां-वहां। ये देखकर मेरा दोस्त घबरा गया और वह परेशान होने लगा। वो मुझे बार-बार कह रहा था, यार मना कर इनको यार।

सलमान से वो कुछ कह नहीं पा रहा था, तो मुझे ही बार-बार बोल रहा था। मैंने फिर सलमान से कहा कि पकड़े जाएंगे। तो सलमान ने कहा कि पकड़े जाएंगे तो यार, सलमान खान हैं घबराओ मत। सलमान के इतना कहने के तुरंत बाद, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें खींच लिया। सलमान खिड़की से नीचे लुढ़क गए और ट्रैफिक पुलिस ने वास्तव में उन्हें नहीं पहचाना। वह ऐसा था जैसे इसने तो पहचाना नहीं। मैंने कहा शर्ट उतारो शायद पहचान ले।

aasif sheikh,actor aasif sheikh,bhabhiji ghar per hain,vibhuti narayan mishra,Salman Khan,aasif salman,bandhan movie,amitabh bachchan,agastya nanda,kbc 16,kaun banega cororepati 16,kartik aaryan,vidya balan,bhool bhulaiyaa 3

अमिताभ ने KBC 16 में कार्तिक-विद्या को बताई नाती अगस्त्य की बात

शुक्रवार (18 अक्टूबर) को रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का प्रमोशन करते नजर आएंगे। फिल्म दिपावली पर 1 नवंबर को रिलीज होगी। शो में पसंदीदा खाने-पीने की बातें होती हैं। इसी दौरान कार्तिक की बात सुनकर अमिताभ बच्चन अपने नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।

अमिताभ ने कहा कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान अगस्त्य अक्सर पास के एक भारतीय रेस्तरां में जाते थे और उनकी नजर ‘अमिताभ बच्चन’ नाम की एक डिश पर पड़ी। अपने नाना का नाम देखकर वो काफी एक्साइटेड हो गया। अगस्त्य ने स्टाफ से उस व्यंजन के बारे में पूछा। इसे खाने के बाद अगस्त्य से उनसे कहा कि आप जानते हैं, वह मेरे नाना हैं। शुरू में किसी ने अगस्त्य की बात पर यकीन ही नहीं किया।

सच बताने के लि‍ए अगस्त्य ने उन्हें अपने फोन पर हमारी एक तस्वीर दिखाई और ये देखकर वो समझ गए। इसका परिणाम ये निकला कि अगस्त्य को उस रेस्तरां से फ्री खाना मिलना शुरू हो गया। इस रेस्तरां ने 1-2 महीने नहीं बल्किा पूरे 2 साल तक उन्हें फ्री में खाना दिया। अमिताभ की ये बात सुनकर कार्तिक हंसते हुए कहते हैं, “सर, मैं जुहू में जब भी खाना खाने जाता हूं, वे मुझसे पूरी कीमत वसूलते हैं!”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री