न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महाभारत’ के लिए आमिर खान ने कहा, यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, फिल्म को लेकर दी ये Updates

सुपरस्टार आमिर खान (60) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। 90 के दशक में चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 12:24:54

‘महाभारत’ के लिए आमिर खान ने कहा, यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, फिल्म को लेकर दी ये Updates

सुपरस्टार आमिर खान (60) को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। 90 के दशक में चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले आमिर ने बाद में विविध भूमिकाओं से लोगों का दिल जीता। आमिर अपनी हर फिल्म के लिए बहुत मेहनत करते हैं और किरदार को साकार करने के लिए जान झोंक देते हैं। कई सालों से आमिर चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, जिनकी कहानी दमदार होने के साथ रोल भी चुनौतीपूर्ण हो। हालांकि साल 2022 में आई आमिर की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। आमिर की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इसी साल साल रिलीज होगी।

फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख हैं। इस बीच आमिर ने ‘महाभारत’ अनाउंस की है और साथ ही यह भी कहा है कि यह फिल्म सीरीज उनकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा है। आमिर ने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ इंटरव्यू में कहा कि यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है। इस फिल्म को बनने में टाइम लगेगा क्योंकि इसकी राइटिंग में कुछ साल लगेंगे। मैं इस फिल्म को मल्टीपल पार्ट्स में अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ बनाऊंगा। मैं इस फिल्म को अपने बैनर के तले प्रोड्यूस करूंगा।

हालांकि आमिर ने अभी तक ये डिसाइड नहीं किया है कि वो इसमें एक्ट करेंगे या नहीं। आमिर ने कहा कि हमारी टीम ये कॉल लेगी कि किस कैरेक्टर के लिए कौन ठीक होगा। मैं खुद इस फिल्म का डायरेक्शन नहीं कर सकता, क्योंकि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और पूरी कहानी बताने के लिए कई फिल्मों की जरूरत होगी। गौरतलब है कि ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का आइडिया आमिर के दिमाग में सबसे पहले साल 2018 में आया था।

फिल्म को 1000 करोड़ के बजट में बनाने की बातें चल रही थीं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के दौरान आमिर ने कहा था कि जब आप ‘महाभारत’ पर फिल्म बना रहे होते हैं, तो वो सिर्फ एक फिल्म नहीं होती, वो उससे कहीं ज्यादा होती है। और यही वजह है कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे इसे सामने लाने से डर लगता है। ‘महाभारत’ आपको कभी निराश नहीं करेगी, लेकिन आप ‘महाभारत’ को निराश कर सकते हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,mahabharat movie,aamir mahabharat,aamir bollywood,aamir laal singh chaddha,sitaare zameen par movie

आमिर ने कहा, अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री का अच्छा दौर नहीं चल रहा लेकिन…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्तर पर बात करते हुए आमिर ने कहा मैं यह नहीं कह रहा कि हम बेहतर फिल्म निर्माता नहीं बन सकते। निश्चित रूप से मुझे लगता है कि फिल्म निर्माताओं के रूप में हमारे लिए सुधार करने और विभिन्न उद्योगों से सीखने की बहुत गुंजाइश है। हर इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते हैं।

अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री का अच्छा दौर नहीं चल रहा, लेकिन इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हम जल्द ही बेहतर काम करेंगे और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएंगे। मैं लोगों को ऐसी कहानियां दिखाना चाहता हूं, जिस पर मुझे विश्वास है। मैं खुद को बेहतर नहीं मानता और न ही यह कहता कि मैं इंडस्ट्री में सुधार लेकर आऊंगा, लेकिन हम सभी को मिलकर सीखना चाहिए तभी आगे बढ़ा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी