न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 23 साल छोटी जेनेलिया के साथ काम करने पर ऐसा बोले आमिर, इस एक्टर ने हिना को इसलिए दी बधाई

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर हुए सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 2:37:31

2 News : 23 साल छोटी जेनेलिया के साथ काम करने पर ऐसा बोले आमिर, इस एक्टर ने हिना को इसलिए दी बधाई

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के रूप में मशहूर हुए सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर इस फिल्म के साथ करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई लाल सिंह चड्ढा थी, जो सुपर फ्लॉप रही। इसमें आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आमिर के साथ रितेश देशमुख की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख हैं। वह आमिर की पत्नी का रोल निभा रही हैं।

आमिर, जेनेलिया से करीब 23 साल बड़े हैं। अब आमिर ने उम्र के इस अंतर को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए जब आमिर से जेनेलिया के साथ जोड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह विचार मेरे मन में भी आया था। आमिर ने हंसते हुए यह भी कबूल किया कि काफी समय पहले उन्होंने जेनेलिया को भांजे इमरान खान के साथ ‘जाने तू या जाने ना’ में कास्ट किया था। अब इमरान भी काफी उम्र का हो गया है। अब हमारे पास वीएफएक्स का फायदा है। अगर मुझे 18 साल के लड़के का किरदार निभाना होता था, तो प्रोस्थेटिक्स पर निर्भर रहना पड़ता था।

आमिर ने अनिल कपूर की 1989 की फिल्म ‘ईश्वर’ का उदाहरण भी दिया। आमिर ने आगे कहा कि आज आप सीमलेस विजुअल इफेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर 80 या 40 या 20 साल के दिख सकते हैं। इसलिए अभिनेताओं के लिए उम्र अब कोई बाधा नहीं है। बता दें ‘सितारे जमीन पर’ में 10 न्यूरोडायवर्जेंट अभिनेता काम करेंगे। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी, ठीक वैसे ही जैसे ‘तारे जमीन पर’ ने दिया था। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मूवी को प्रोड्यूस किया है, जबकि बी. श्रीनिवास राव और रवि भगचंदका सह-निर्माता हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,genelia deshmukh,actress genelia deshmukh,aamir genelia,sitaare zameen par,krk,kamaal r khan,hina khan,rocky jaiswal,hina rocky

केआरके ने हिना खान और रॉकी जायसवाल की फोटो शेयर कर लिखा…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि वे काफी जिंदादिली के साथ इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। हिना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी की है। हिना और रॉकी ने रजिस्टर मैरिज की है, यानी कि ना ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और ना ही मुस्लिम रीति-रिवाजों से। बल्कि उन्होंने शादी रजिस्टर कराई है।

हिना और रॉकी की शादी के बाद ‘बिग बॉस’ फेम एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके यानी कि कमाल आर खान ने पोस्ट की है। केआरके ने X (ट्विटर) पर हिना और रॉकी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई।” फोटो में हिना और रॉकी के माथे पर तिलक लगा हुआ दिख रहा है। इस ट्वीट पर लोग केआरके पर तंज कस रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आप एक मुसलमान और हिंदू पति की पत्नी एक साथ हो सकते हैं।” वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, “शादी हुई है कन्वर्जन नहीं।” उल्लेखनीय है कि केआरके अक्सर उल-जुलूल कमेंट कर बॉलीवुड स्टार्स से पंगा लेते रहते हैं। इस चक्कर में बात बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वे फिल्मों का रिव्यू देते हैं, जिनमें जमकर नुस्ख निकाले जाते हैं। इससे फिल्ममेकर्स और स्टार्स भड़क जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी