सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। आमिर ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट संग रिश्ते का खुलासा किया था। तब से इस जोड़ी को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। दोनों को कई दफा साथ देखा जा चुका है। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। वे लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। उनके रिलेशन से आमिर के परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। अब हाल ही में गौरी मुंबई में स्पॉट हुईं जहां पैपराजी ने उन्हें कैप्चर किया। इस बार गौरी की रिएक्शन हमेशा से काफी अलग थी।
वह पैप्स पर भड़कती नजर आईं। गौरी ने पहले उनकी तस्वीरें क्लिक नहीं करने की अपील की, लेकिन जब वो नहीं माने तो थोड़ी गुस्से में दिखीं। इसी दौरान उन्होंने पैप्स से उन्हें अकेला छोड़ने को कहा। गौरी ने पैपराजी से कहा कि अरे मुझे अकेला छोड़ दो। मैं सिर्फ वॉक के लिए जा रही हूं। इतना बोलकर वो वहां से निकल गई। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स गौरी के पक्ष में हैं तो कइयों को उनके रूखे व्यवहार से एतराज है। बता दें गौरी, आमिर की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हुई हैं।
वे बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। गौरी और आमिर एक-दूसरे को लगभग 25 साल से जानते हैं, दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों 18 महीनों से डेट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आमिर की इससे पहले दो शादियां टूट चुकी हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। दोनों के बेटा जुनैद और बेटी आयरा है। दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव के साथ हुई, जिससे उनके एक बेटा आजाद है। खास बात ये है कि दोनों शादियां 16-16 साल चलीं। हालांकि आमिर अभी भी बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।














