न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म में आमिर खान की एंट्री? हास्य भूमिका के लिए किया गया अप्रोच

इस फिल्म में बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान को भी एक खास और मजेदार किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आमिर इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ सकते हैं, जो दर्शकों को चौंका सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:47:08

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म में आमिर खान की एंट्री? हास्य भूमिका के लिए किया गया अप्रोच

गत वर्ष सितम्बर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बड़ी व्यावसायिक एंटरटेनर फिल्म साइन की थी, जिसे "ड्रीम गर्ल" (2019) के निर्देशक राज शांडिल्या निर्देशित करने वाले हैं। इस बात की जानकारी बॉलीवुड हंगामा दी थी अब उन्हीं के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान को भी एक खास और मजेदार किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आमिर इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ सकते हैं, जो दर्शकों को चौंका सकता है।

सूत्र ने बताया, "फिल्म में एक बहुत ही हास्यपूर्ण किरदार है और निर्माता महावीर जैन और निर्देशक राज शांडिल्या को लगता है कि आमिर खान इस किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने सुपरस्टार को अप्रोच किया। आमिर ने बड़े ही आदर के साथ नरेशन के प्रस्ताव को स्वीकार किया।

सूत्र ने आगे कहा, "आमिर खान का एक छोटा सा सुझाव है - वह अपनी अगली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज के बाद नरेशन सुनना चाहते हैं। फिलहाल, अभिनेता अपनी फिल्म पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहते हैं। एक बार फिल्म 20 जून को रिलीज हो जाने के बाद, वह नरेशन सुनने के लिए एक सही स्थिति में होंगे और यह तय करेंगे कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।"

सूत्र ने यह भी कहा, "फिर भी, राज शांडिल्या और लेखक संजीव इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक को अपनी फिल्म का नरेशन सुनाने का मौका मिला है।"

आमिर खान के किरदार के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए सूत्र ने कहा, "यह एक बहुत ही दिलचस्प और महत्वपूर्ण किरदार है। साथ ही, यह एक ऐसा रोल है जो पहले कभी नहीं देखा गया। निर्माता आमिर खान को एक बिलकुल नए अवतार में पेश करने का इरादा रखते हैं।"

फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू होगी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ढेर सारी कॉमेडी है और साथ ही इसमें थ्रिल का भी तड़का है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने का उत्साह से स्वागत किया है, क्योंकि उन्हें पता है कि यह फिल्म उन्हें एक नए अवतार में प्रस्तुत करेगी और उनके फैंस की संख्या भी बढ़ाएगी। इसके कारण वह अपने किरदार के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी