न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिखे जुनैद, फोटो वायरल, प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल के लिए लिखी यह पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। वे इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 8:17:47

2 News : आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिखे जुनैद, फोटो वायरल, प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल के लिए लिखी यह पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। वे इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अब खुलकर दुनिया के सामने आ रहे हैं। हाल ही में दोनों को मकाऊ में सैकंड कॉमेडी फेस्टिवल अटैंड करते देखा गया था। अब आमिर के बेटे जुनैद खान को भी गौरी संग स्पॉट किया गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल क्रिकेटर शिखर धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाईन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने लोगों का काफी ध्यान खीचा।

इस तस्वीर में न सिर्फ सोफी के साथ शिखर नजर आ रहे हैं, बल्कि आमिर, जुनैद और गौरी भी हैं। सोफी ने कैप्शन में लिखा, “ब्यूटीफुल इवनिंग।” पांचों लोग कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। फोटो में सभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। आमिर अपने ट्रेडिशनल लुक में हैं। उन्होंने ग्रे कुर्ते के साथ डेनिम जींस को पेयर किया है। गौरी ने डेनिम शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक पैंट स्टाइल की है। शिखर और सोफी भी कम्फी आउटफिट्स में हैं। आमिर और गौरी की कॉमेडी फेस्टिवल से भी काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

आमिर ने 14 मार्च को अपने 60वें बर्थडे पर एक प्राइवेट प्रेस मीट में गौरी के साथ पहली बार अपने रिलेशन को रिवील किया था। इसके बाद से ही वे अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं। उल्लेखनीय है कि आमिर की दो शादियां हुईं और दोनों ही टूट गईं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता के साथ हुई थी। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान हैं। आमिर की दूसरी शादी ‘लापता लेडीज’ फेम फिल्ममेकर किरण राव के साथ हुई। दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया। उनके एक बेटा आजाद है। दूसरी ओर गौरी कई सालों से आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ी हुई हैं। उनके भी एक 6 साल का बेटा है।

प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के सदस्य हैं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की ऑनर हैं। वह अधिकतर मौकों पर स्टेडियम में टीम का उत्साहवर्धन करती नजर आती हैं। फिलहाल आईपीएल 18 चल रहा है और फैंस को एक बार फिर से प्रीति की झलक देखने को मिल रही है। हाल ही प्रीति और पंजाब टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें दोनों एक-दूसरे को टाइट हग करते नजर आए। अब प्रीति ने चहल के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में प्रीति ने चहल की खूब तारीफ है। इसमें तीन फोटो शामिल हैं। पहली फोटो चहल से पहली बार मुलाकात के दौरान की है। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के गले लगाते नजर आ रहे हैं और तीसरी फोटो में चहल ट्रॉफी के साथ हैं और उनके पास प्रीति भी खड़ी हैं। प्रीति ने लिखा, “ये कैसे शुरू हुआ वर्सेज ये कैसे चल रहा है। मैं चंडीगढ़ 2009 में किंग्स कप के दौरान युजवेंद्र चहल से मिली थी। मैं क्रिकेट में नई थी और वह 19 साल से कम उम्र का युवा क्रिकेटर था।

पिछले कुछ सालों में मैंने उसे फलते-फूलते देखा और क्रिकेट की दुनिया में पॉपुलर होते भी देखा। मुझे उनका एटीट्यूड खूब पसंद है। मैं हमेशा उन्हें अपनी टीम में रखना चाहती थी, लेकिन अब तक किसी तरह बात नहीं बन पाई थी। हमारा आखिरी गेम इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि मैं इतने सालों से युजवेंद्र की फैन क्यों थी और कैसे? जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें आगे बढ़ती हैं, मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार तुम वापस वहीं आ गए हो, जहां तुम हो @yuzi_chahal23 मैं तुम्हें हमेशा मुस्कुराते और चमकते देखना चाहती हूं, टिंग।” बता दें चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी