न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल हो रही है आलिया की ये फोटो, करणवीर-तीजे ने ऐसे मनाया जुड़वा बेटियों का बर्थडे, ‘बबीताजी’ ने खरीदा घर

मशहूर निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं तथा इंस्टाग्राम से भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 8:14:14

वायरल हो रही है आलिया की ये फोटो, करणवीर-तीजे ने ऐसे मनाया जुड़वा बेटियों का बर्थडे, ‘बबीताजी’ ने खरीदा घर

मशहूर निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं तथा इंस्टाग्राम से भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। आलिया की कुछ ताजा फोटो खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो को आलिया ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इनमें आलिया टॉवल गाउन में बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही हैं। वे होटल के किसी कमरे में विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगॉयर के साथ पलंग पर बैठी हुई हैं तथा दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।

दोनों के लिपलॉक की इन फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। दोनों रोमांटिक अंदाज में कोजी होते नजर आ रहे हैं। ये फोटो राजस्थान के बीकानेर स्थित नरेंद्र भवन होटल की हैं जिसे आलिया ने पोस्ट में टैग किया है। आलिया अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पढ़ती हैं। वे लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उल्लेखनीय है कि आलिया बॉयफ्रेंड को कई बार पिता से मिलवा चुकी हैं।

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और तीजे सिधू के हैं तीन बेटियां

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तीजे सिधू अक्सर परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जुड़वा बेटियों का जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करणवीर-तीजे के तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेला और विएना जुड़वा हैं। उनका शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। पार्टी की थीम मशहूर वेबसीरीज स्क्विड गेम की थीम पर आधारित थी। बेल-विएना ने एक साथ एक केक काटा। दोनों बेहद क्यूट लग रही थीं।

करणवीर और तीजे लाल और काले रंग के अटायर में तैयार हुए तो वहीं उन्होंने बेटियों को स्क्विड गेम की डॉल जैसे तैयार किया। ये तस्वीरें तीजे ने शेयर की हैं। तीजे ने बर्थडे पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों को धन्यवाद कहा और बताया कि उनकी बेटियां अब पांच साल की हो गई हैं। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी अपने बच्चों के साथ नजर आए। उल्लेखनीय है कि करणवीर-तीजे की शादी साल 2006 में हुई थी। जुड़वा बेटियों का जन्म 2016 और छोटी बेटी का जन्म 2020 में हुआ था। करणवीर बिग बॉस-12 का हिस्सा थे।

मुनमुन दत्ता ने नए घर की फोटो इंस्टाग्राम पर कीं शेयर

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीताजी' यानी मुनमुन दत्ता ने नया घर खरीद लिया है, जिसकी फोटो उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मुनमुन ने मुंबई में आलिशान घर खरीदा है। मुनमुन ने दिवाली भी इसी घर में मनाई। मुनमुन ने अंदर की तस्वीरें शेयर की है। फोटो में मुनमुन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मुनुमन ने येलो और पिंक लहंगा पहना हुआ है। मुनमुन ने लिखा, ‘नया घर, नई शुरुआत। अपने नए घर में एक नई जर्नी शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। मेरा सपना सच हो गया।

सोशल मीडिया से बहुत जरूरी ब्रेक लिया, मां और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, उनके साथ अपने तरीके से एक शांत दिवाली बिताई..मैं आज जहां भी हूं, बिना किसी मदद के ग्राउंड जीरो से शुरू करके मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई!’ मुनमुन 2008 में सब टीवी के लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शुरू होने के बाद से ही जुड़ी हुई हैं। वे तमिल वैज्ञानिक डॉ. अय्यर से शादी करने वाली एक बंगाली महिला 'बबीताजी' का रोल प्ले कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर