न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुर्के में स्कूटी सवार महिला ने दी सलीम खान को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

सलमान खान को समय-समय पर जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर से सलमान खान के परिवार को डराने का प्रयास किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 4:21:48

बुर्के में स्कूटी सवार महिला ने दी सलीम खान को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

सलमान खान को समय-समय पर जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर से सलमान खान के परिवार को डराने का प्रयास किया है। यह कदम इस गिरोह ने सलमान खान के शहर से बाहर जाने के तुरन्त दूसरे दिन सुबह-सुबह उठाया है जब सलमान खान के पिता सलीम खान रोजाना की तरह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक को निकले थे। सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अनजान महिला ने बुर्के में आकर धमकी दी है।

सलीम खान रोजाना की तरह 18 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, जब वो बेंच पर बैठे हुए थे उसी समय गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक आदमी जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी। उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि ''लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?'' स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस उस स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि सलमान अभी शहर में नहीं हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया था। कहा जा रहा है कि सलमान अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हैं। ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर की तरफ से सलमान खान के परिवार को धमकी दी गई है। सालों से ये सिलसिला चल रहा है।

ज्ञातव्य है कि 1998 से सलमान और लॉरेंस के बीच का विवाद चल रहा है। इसी साल सलमान खान का नाम काले हिरण शिकार मामले में आया था। तब से बिश्नोई समाज के बीच सलमान का विरोध जारी है। लॉरेंस के मुताबिक, उनके समाज में हिरण को भगवान समान मानते हैं। काले हिरण की पूजा होती है। जब सलमान का नाम काले हिरण शिकार केस में आया तो गैंगस्टर ने सलमान को धमकी देनी शुरू कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री