न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2026 में धमाका करेंगे बॉलीवुड और साउथ की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में, जनवरी से दिसंबर तक रिलीज की पूरी लिस्ट

साल 2026 में बॉलीवुड और साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों का धमाका! जनवरी से दिसंबर तक रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में, जिसमें धुरंधर 2, मर्दानी 3, बैटल ऑफ गलवान, रामायण और शाहरुख खान की किंग शामिल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 31 Dec 2025 10:26:35

2026 में धमाका करेंगे बॉलीवुड और साउथ की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में, जनवरी से दिसंबर तक रिलीज की पूरी लिस्ट

साल 2025 में साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। ‘धुरंधर’, ‘छावा’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दी। वहीं, साल 2026 पहले से ही बड़े धमाके के लिए तैयार नजर आ रहा है। सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशी की बात है कि अगले साल कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। इनमें बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की भी हिट फिल्में शामिल हैं।

इन फिल्मों में एक्शन, ड्रामा, माइथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी और वॉर जॉनर के अनुभव शामिल होंगे। कई फिल्मों की रिलीज डेट्स संक्रांति, होली और इंडिपेंडेंस डे जैसे फेस्टिवल्स के साथ मेल खाती हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है। आइए जानते हैं साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।

जनवरी में रिलीज़ होने वाली फिल्में

इक्कीस – साल की शुरुआत धमाकेदार होगी। यह श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म भी है।

द राजा साब – 9 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। इसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में हैं।

जन नायगन – थलापति विजय की यह फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है। 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशक एच. विनोद की फिल्म में प्रभास, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बॉर्डर 2 – 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। साल 1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है। अनुराग सिंह के निर्देशन में सनी देओल लीड रोल में लौटे हैं। साथ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं। यह 1971 की जंग पर आधारित वॉर फिल्म है।

फरवरी में रिलीज़ होने वाली फिल्में

मर्दानी 3 – 27 फरवरी को रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर रिलीज़ होगी। अभिराज मिनावाला निर्देशित इस फिल्म में रानी शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाएंगी। यह फ्रैंचाइज़ी का सबसे डार्क चैप्टर माना जा रहा है।

मार्च में कौन सी फिल्में आएंगी

मार्च में बड़े क्लैश की संभावना है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश-कियारा आडवाणी की टॉक्सिक ईद पर रिलीज़ होंगी। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहीं दिन यश की टॉक्सिक भी रिलीज़ होगी।

अप्रैल में रिलीज़

बैटल ऑफ गलवान – 17 अप्रैल 2026 को सलमान खान की यह फिल्म रिलीज़ होगी। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं।

जून में कौन सी फिल्म

जेलर 2 – 12 जून को रिलीज़ हो सकती है। नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी में राजिनीकांत के साथ विजय सेतुपति और मोहनलाल भी नजर आएंगे।

अगस्त में रिलीज़

लव एंड वॉर –
संजय लीला भंसाली की फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

नवंबर में रिलीज़

रामायण – नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश सहित कई स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, निर्माताओं ने रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।

और भी फिल्में

शाहरुख खान की किंग 2026 में रिलीज़ होगी। खास बात यह कि फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

प्रभास की दूसरी फिल्म स्पिरिट भी इसी साल रिलीज़ होगी, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

लाहौर 1947 – राजकुमार संतोषी की यह फिल्म भी 2026 में रिलीज़ हो सकती है। दर्शक फिर से सनी देओल और प्रीति जिंटा को साथ में देख सकेंगे।

ध्यान दें कि इन फिल्मों की कंफर्म रिलीज़ डेट अभी पूरी तरह से घोषित नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड