भारतीय सिनेमा की इतिहास रचने वाली फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' को रिलीज़ हुए अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। 2015 में रिलीज़ हुई इस ब्लॉकबस्टर ने न सिर्फ सिनेमाई कल्पनाओं की सीमाएं तोड़ीं बल्कि भारत के फिल्म इतिहास को एक नई दिशा दी। अब इसकी 10वीं वर्षगांठ पर निर्माता इसे एक नई पहचान दे रहे हैं—एक महाकाव्य के रूप में।
फिल्म के दोनों भाग—'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न'—को एक साथ जोड़कर 'बाहुबली: द एपिक' नाम से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया जाएगा। इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शक अब 31 अक्टूबर 2025 से सिनेमाघरों में फिर से देख सकेंगे।
राजामौली ने किया ऐलान, 10 साल की विरासत को सिनेमा में फिर उतारने की तैयारी
फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने खुद सोशल मीडिया पर इस ख़ास घोषणा को साझा करते हुए लिखा, "बाहुबली... कई सफर की शुरुआत, बेशुमार यादें और कभी न खत्म होने वाली प्रेरणा। 10 साल हो गए, इस खास मौके को मना रहे हैं #BaahubaliTheEpic के साथ।"
उनके इस पोस्ट के साथ ही फिल्म की टीम, निर्माताओं और कलाकारों ने भी अपनी-अपनी भावनाएं साझा कीं, और दर्शकों को महिष्मती साम्राज्य की फिर से यात्रा के लिए आमंत्रित किया।
10 years ago, a question united the nation…
Now the question and the answer return together in ONE grand epic. #BaahubaliTheEpic releases worldwide on October 31st, 2025.#Celebrating10YearsOfBaahubali














