न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पार्लर जाएं चेहरे को दें निखार, आजमाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये फेस पैक

तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं जिसका असर चेहरे पर भी पड़ता हैं और चमक गायब होने लगती है। ऐसे में चेहरे का निखार पाने के लिए महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं जो कि खर्चीला काम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 May 2023 9:40:31

बिना पार्लर जाएं चेहरे को दें निखार, आजमाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये फेस पैक

तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं जिसका असर चेहरे पर भी पड़ता हैं और चमक गायब होने लगती है। ऐसे में चेहरे का निखार पाने के लिए महिलाएं पार्लर का रूख करती हैं जो कि खर्चीला काम हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर रहते हुए मुल्तानी मिट्टी की मदद से स्किन का निखार पा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी एक मिनरल से भरपूर मिट्टी जैसा पदार्थ है। यह एक क्लींजर का काम करता है। ये स्किन को नैचुरल रूप से ठंडक पहुंचाता है और त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है। गर्मी में खूबसूरत दिखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, साथ ही दाग-धब्बों को मिटाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक

चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक काफी कारगर हो सकता है। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी और नीम फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें आधा चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल डालें, इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही चेहरे की खुजली और जलन को भी शांत कर सकते हैं।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और दूध फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन टोन में सुधार लाती है। इसके अलावा मुहांसे, टैनिंग और स्किन टाइटनिंग में भी मदद करती है। आप इसके लिए 2-3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें दो चम्मच दूध मिला लें। चिकना पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। 10-12 मिनट बाद सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा एकदम चिकनी और मुलायम हो जाएगी।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस पैक

अगर आप के चेहरे पर बहुत अधिक दाग धब्बें हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आपके दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें। इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पैक बना लें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह से धुो कर सुखा लें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धुो लें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस मास्क ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ एक्ने प्रॉब्लम को भी कम करता है। ये त्वचा के पीएच बैलेंस को भी संतुलित करता है। इसका मास्क बनाने के लिए एक छोटा कप मुल्तानी मिट्टी, दो बड़े चम्मच गुलाब जल और एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप लें। इन्हें तब तक मिलाएं जब तक वे एक चिकना पेस्ट न बन जाए। इस होममेड पैक कोअपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सूख जाने के बाद वॉश कर लें।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक
अगर आप दाग-धब्बोंके साथ-साथ एक्ने से भी परेशान हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी को मिक्स करके स्किन पर लगा सकती हैं। एक बाउल में दो चम्मच मु्ल्तानी मिट्टी पाउडर लें, फिर इसमें दो चुटकी हल्दी मिलाएं। अब गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर अपने फेस को क्लीन करके पैक को लगाएं और दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आप पानी को हल्का सा चेहरे पर लगाकर रब करते हुए उसे गीला करें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक

अगर आप भी दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच पुदीना पाउडर और दही मिलाएं। अब इस फेस पैक को दाग-धब्बों पर लगा दें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होने लगेंगे। साथ ही सन टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा और त्वचा की रंगत में सुधार होगा।

parlor-free beauty,face glow without parlor,diy face pack with multani mitti,natural face pack for glowing skin,home remedies for radiant skin,multani mitti face pack benefits,beauty tips without visiting a parlor,enhance your complexion naturally,glowing skin secrets at home,multani mitti for flawless skin

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर फेस पैक

टमाटर का जूस एक अच्छा एक्सफोलिएंट है और मुल्तानी मिट्टी के साथ इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा चमकदार और स्पॉट फ्री हो सकती है। इसका मास्क बनाने के लिए दो बड़े चम्मच टमाटर का रस, दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर चाहिए। इन सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे फेस पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे वॉश कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?