Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा का निखार भी बढ़ाती हैं सब्जियां, इसके लिए आजमाएं ये 8 फेस पैक

फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है जिनमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा का निखार भी बढ़ाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 1:42:28

शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा का निखार भी बढ़ाती हैं सब्जियां, इसके लिए आजमाएं ये 8 फेस पैक

फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है जिनमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा का निखार भी बढ़ाती हैं। जी हां, सब्जियों का इस्तेमाल फेस पैक बनाकर चेहरे को सुंदर बनाने में भी किया जा सकता हैं। सब्जियां त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटा कर चेहरे का निखार बढ़ाने में भी काफी असरदार होती हैं। दादी-नानी के समय से चेहरे के लिए घरेलू नुस्खो का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें सब्जियों से जुड़े फेस पैक भी शामिल हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं सब्जियों से फेस पैक बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में। तो आइये जानते हैं...
vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion चुकंदर फेस पैक

चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एनीमिया की शिकायत को दूर करता है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी पहुंचाता है। स्किन के लिए भी चुकंदर कई तरीकों से फायदेमंद है। चुकंदर का फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे चेहरे पर गुलाबी निखार भी आता है। चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए आप 1 चुकंदर को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion टमाटर फेस पैक

अगर आपकी त्वचा का ग्लो खो गया है तो टमाटर से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। टमाटर से बना यह फेस पैक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, जो स्किन को पिंपल्स और एक्ने से बचाता है और साथ ही यह टैनिंग की समस्या को दूर करके नेचुरल ग्लो प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को मैश कर उसका पल्प निकाल लें। फिर इसमें बेसन और शहद मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाते हुए स्क्रब करें। फिर इसे चेहरे पर ही 10 मिनट तक लगा रहने दें। 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से साफ कर लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार जरूर करें। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion गाजर फेस पैक

गाजर हमारी आंखों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो जो त्वचा को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। गाजर का फेस पैक लगाने से ऑयली स्किन की परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच गाजर का पेस्ट लें। इसमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion प्याज फेस पैक

चेहरे के बेहतर ग्लो के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के इस फेस मास्क से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है और साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बों को भी दूर किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर पीस लें। फिर प्याज के पेस्ट में दही अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। पेस्ट लगाने के लगभग 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस फेस पैक को आप सप्ताह में एक दिन इस्तेमाल कर सकती हैं। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion आलू फेस पैक

हर किचन में आलू जरूर मौजूद होता है। आलू चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करता है। आलू का फेस पैक लगाने से डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों और फाइन लाइंस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच आलू का रस लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अभी इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion मटर फेस पैक

6 से 7 मटर के दाने लेकर पीस लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट में आधा चम्मच नारियल का तेल डालें। बस, बन गया आपका फेस पैक। चेहरे पर इस फेस पैक को 15 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को महीने में 2 से 3 बार लगाने पर चेहरे पर बेहतरीन असर दिखने लगता है।
vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion खीरा फेस पैक

खीरा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह मुंहासों को कम करता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिला सकता है। खीरे का फेस पैक लगाने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप बाउल में 2 चम्मच खीरे का रस लें। इसमें एक चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। vegetable face pack for glowing skin,natural vegetable mask for beautiful skin,homemade vegetable face pack benefits,skin-beautifying vegetable face mask,get radiant skin with vegetable face pack,vegetable-based skincare routine for beauty,organic vegetable face pack for skin,nourishing vegetable mask for gorgeous skin,enhance skin beauty with vegetable face pack,homemade veggie face pack for a radiant complexion पत्तागोभी फेस पैक

पत्तागोभी का इस्तेमाल खासकर चाइनीज फूड्स में काफी होता है जो डिश के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन इतना ही नहीं पत्तागोभी का फेस पैक भी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप थोड़ी सी पत्तागोभी को अच्छे से पीसकर इसमें जरा सी ग्रीन टी मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने दें। फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology