न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी वरदान हैं ग्लिसरीन, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

वर्तमान समय के बढ़ते प्रदूषण वाले माहौल में बालों को कई तरह की परेशानियों जैसे डैंड्रफ, दोमुंहे और ड्राई हेयर का सामना करना पड़ता हैं जिनसे बचने के लिए बालों को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 8:52:21

त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी वरदान हैं ग्लिसरीन, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

वर्तमान समय के बढ़ते प्रदूषण वाले माहौल में बालों को कई तरह की परेशानियों जैसे डैंड्रफ, दोमुंहे और ड्राई हेयर का सामना करना पड़ता हैं जिनसे बचने के लिए बालों को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। ऐसे में आप जिस तरह स्किन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह बालों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की केयर करना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। ग्लिसरीन एक चिपचिपा ह्यूमिकटेंट होता है जो बालों में नमी को वापस लाता है और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्लिसरीन बालों को फायदा पहुंचाती हैं और कैसे इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

फ्रिजी और ड्राई बालों से छुटकारा

अगर आप फ्रिजी और ड्राई बालों से परेशान हैं तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लिसरीन लगाने से बालों को अदंर तक नमी मिलती है।इससे बालों का रूखापन दूर होता है। इसको लगाने के लिए आप पानी में थोड़ा सी ग्लिसरीन डालकर अपने बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद अपने बालों को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल मुलायम और सिल्की बनेंगे।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

दो मुंहे बाल से पाएं छुटकारा

दो मुंहे बालों की समस्या ऐसी कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन ज्यादातर जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं उनके लिए दो-मुंहे बाल होना एक आम समस्या है जिससे वह बहुत परेशान रहती है। इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो पपीते को मसल कर उसमें थोड़ा-सा दही और दो बूंद ग्लिसरीन डालें और इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए बालों पर लगा कर छोड़ दें। इस पैक से आपके बालों में चमक आएगी और दो मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

डैंड्रफ दूर करें

अगर आप बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लिसरीन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो स्कैल्प पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। इसको लागने के लिए आप नारियल के तेल में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर बालों में मसाज करें। अब बालों को 2 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

शाइन बढ़ाए

ग्लिसरीन के इस्तेमाल से बालों में शाइन भी बढ़ती है। दरअसल ग्लिसरीन बालों के क्यूटिकल्स में नमी को खींचती है और उसे लॉक करती है। जिससे बाल रूखे, शुष्क या टूटने से बच जाते हैं। आप शैंपू के बाद ग्लिसरीन मिले पानी से बालों को धोएं तो आपको अंतर दिखेगा।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

बढ़ेगी हेयर ग्रोथ

अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो ग्लिसरीन के इस्तेमाल से आप लंबे बाल पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच जैतून का तेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को अपने गीले बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें। हफ्ते में ऐसा दो बार करने से आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगेगी।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

बालों में ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का पहला तरीका

एक बाउल लें और इसमें 2 बड़े चम्मच ग्लिसरीन, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल और 1/2 कप पानी तीनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भरें और बालों पर इसका इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप बालों पर इस मिश्रण को लगाएं तो पहले बालों को थोड़ा सा गीला कर लें। आप चाहें तो इस मिश्रण का रोज प्रयोग भी कर सकती हैं। अगर आपको रोज ऐसा करने का वक्त नहीं मिलता है तो आप हफ्ते में 2 बार इस प्रक्रिया को जरूर दोहराएं।

glycerin for hair growth,glycerin for hair care,moisturizing properties of glycerin,glycerin as a natural hair conditioner,benefits of using glycerin on hair,glycerin for dry and damaged hair,how glycerin promotes hair health,glycerin as a humectant for hair,nourishing effects of glycerin on hair
    glycerin for scalp health,using glycerin for hair strength,glycerin for split ends,preventing hair breakage with glycerin,benefits of glycerin for natural hair,glycerin as a frizz control agent

बालों में ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका

सबसे पहले बालों को शैंपू से वॉश कर लें। अब बालों में टॉवल बांधें और एक्सट्रा पानी को टॉवल में कुछ देर सोखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप एक बाउल लें और उसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिक्स करें। इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं। अब बालों में ओवरनाइट इस मिश्रण को लगा रहने दें। दूसरे दिन सुबह आप बालों को पानी से वॉश कर सकती हैं। इससे आपको बालों में सॉफ्टनेस और चमक दोनों आ जाएगी। इस प्रक्रिया को आप हर बार शैंपू करने के बाद दोहरा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन