न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन मेकअप टिप्स की मदद से दिखाए अपने पतले होठों को बड़ा और आकर्षक

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से छोटे होंठ होने के बावजूद इन्हें भरा-भरा दिखा पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 7:36:12

इन मेकअप टिप्स की मदद से दिखाए अपने पतले होठों को बड़ा और आकर्षक

चहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में होंठों का महत्वपूर्ण रोल हैं जिनके आकर्षण से चहरे पर निखार आता हैं। पतले होंठों के मुकाबले बड़े होंठ ज्यादा आकर्षक दिखाई देते हैं। इसके लिए देखा जाता हैं कि आजकल कई लड़कियां सर्जरी करवाना पसंद करती हैं। अगर आप सर्जरी नहीं करवाना चाहती हैं तो इसमें मेकअप की मदद भी ले सकती हैं। जी हां, मेकअप की मदद से अपने होंठों को और भी उभारा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से छोटे होंठ होने के बावजूद इन्हें भरा-भरा दिखा पाएंगे।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

अपने आप को हाइड्रेट रखें

आपके होंठ बाकी के शरीर के मुकाबले अधिक तेजी से डिहाइड्रेट हो जाते हैं यानी सूखने लगते हैं। इसलिए इनको हाइड्रेट रखना आपकी जिम्मेदारी होती है। अगर आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे तो वह काफी कोमल, प्लंप और रसीले लगते हैं। इसके लिए आप पानी तो पी ही सकती हैं। साथ में अधिक से अधिक लिक्विड जैसे नारियल पानी, जूस और स्मूदी आदि चीजों का सेवन करने की कोशिश करें। आप चाहें तो होंठों पर पेट्रोलियम जेली का प्रयोग भी कर सकती हैं ताकि होंठों के अंदर मॉइश्चर लॉक हो सके।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें

अगर आपके होंठों पर डेड स्किन सेल्स की एक परत होगी या फिर वह फटे फटे दिखेंगे तो बिलकुल ही बेजान होंठ लगने लगते हैं। कोई भी इन्हें देखना पसंद नहीं करता है। इसलिए अपने होंठों को साफ करना पहला स्टेप होता है। इसके लिए आप कोई भी अच्छा सा लिप स्क्रब प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपके होंठ उभर कर बाहर आते हैं और काफी प्लंपी भी लगते हैं।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

लिप प्लंपर का प्रयोग करें

यह ऐसे उत्पाद होते हैं जो आपके होंठों को और अधिक प्लम्प और सॉफ्ट दिखाने में मदद करते हैं। इन उत्पादों का काम ही यह होता है कि यह आप के होंठों को बिना किसी मेडिकल सर्जरी के ही भरा हुआ दिखा सकते हैं। यह आपको आसानी से बाजार में या फिर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकते हैं। हो सकता है इसके इंग्रेडिएंट्स आपके होंठों को थोड़ा इरिटेट कर दें। लेकिन यह इरीटेशन काफी कम समय के लिए ही होती है।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

अपने होंठों को थोड़ा ओवर लाइन कर लें

कई बार बहुत छोटी छोटी और साधारण मेकअप की टिप्स ही आपको अच्छा दिखने में मदद कर सकती हैं। अगर आपके होंठ काफी छोटे और पतले दिखाई देते है तो आप अपने होंठों की प्राकृतिक लाइन से थोड़ी ऊपर आउटलाइन कर सकती हैं। फिर अपने होंठों को लिपस्टिक से भर सकती हैं। ऐसा करने से काफी बड़े बड़े होंठ दिखने का इल्यूजन मिलता है।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

डर्मल फिलर्स का प्रयोग करें

यह फिलर आपके होंठों के भार को बढ़ा हुआ दिखा सकते हैं। इनसे आप के चेहरे के फीचर बढ़ सकते हैं। यह एक प्रकार का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट होता है जिसमें आपका खर्चा भी काफी कम आएगा और आप को किसी तरह का दर्द भी महसूस नहीं होगा।आपके होंठ भी बड़े हो जायेंगे।

makeup tips,makeup tips in hindi,lips beauty,lips makeup tips

होंठों के बीच के हिस्से को हाईलाइट करना न भूलें

अगर आप अपने होंठों को बड़े दिखाना चाहती हैं तो आप को होंठों के फिलट्रम यानी ऊपरी होंठ के बीच की तीर जैसी शेप को हाईलाइट जरूर करना चाहिए। आप को केवल थोड़ी सी मात्रा में हाइलाइटर की जरूरत होगी और आपके होंठ काफी बड़े बड़े और प्लंपी दिखने लगेंगे। अगर आप चाहें तो अपने निचले होंठ के बीच में भी थोड़ा सा ब्रांजर प्रयोग कर सकती हैं ताकि उठे हुए होंठ का भ्रम (इल्यूजन) लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद