न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें एक्सपायरी मेकअप की पहचान, स्किन बनी रहेगी सुरक्षित

मेकअप किसी भी महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में महिलाएं मंहगे से मंहगा ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से भी गुरेज नहीं करती हैं। इस दौरान महिलाएं काजल, लिपिस्टिक, मस्कारा या आईलाइनर जैसे कई प्रोडक्ट्स खरीदती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 4:21:13

इन तरीकों से करें एक्सपायरी मेकअप की पहचान, स्किन बनी रहेगी सुरक्षित

मेकअप किसी भी महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में महिलाएं मंहगे से मंहगा ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से भी गुरेज नहीं करती हैं। इस दौरान महिलाएं काजल, लिपिस्टिक, मस्कारा या आईलाइनर जैसे कई प्रोडक्ट्स खरीदती हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि ये प्रोडक्ट्स महिलाएं लंबे समय तक काम में लेती हैं और कई बार ये एक्सपायर हो जाते हैं। एक्सपायरी प्रोडक्ट यूज करने से स्किन पर दानें, पिंपल्स और इर्रिटेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जो बताते हैं कि आपके प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो चुके हैं। वैसे तो कई प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट मेंशन होती है लेकिन जिन पर डेट लिखी नहीं होती, उन्हें इन टिप्स की मदद से पहचान सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

स्मैल करें

हर मेकअप प्रोडक्ट की एक एक्सपायरी डेट होती है। कुछ तीन से छह महीने में तो कुछ 1 से 2 साल में एक्सपायरी हो जाते हैं। प्रोडक्ट एक्सपायरी है या नहीं इसके लिए उसे स्मैल करके पहचानें। प्रोडक्ट यदि पुराना हो गया है तो उसकी स्मैल बदल जाएगी। प्रोडक्ट में खुशबू की जगह बदबू आने लगती है।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

टेक्सचर में अंतर

क्रीमी प्रोडक्ट्स का टेक्सचर क्रीमी होना चाहिए, लेकिन अगर आपको कोई प्रोडक्ट लगाने के बाद एक जैसा नहीं लगता या दानेदार दिखता है, तो इसका मतलब है कि उसका टेक्सचर खराब हो चुका है या वो मेकअप प्रोडक्ट सूख गया है। ऐसे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए खुद को बचाने के लिए इन्हें यूज़ न करें।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

कलर में आता है अंतर

वैसे तो सभी मेकअप प्रोडक्ट काफी कलरफुल होते हैं लेकिन एक्सपायर होने पर इनके कलर में चेंज आना शुरू हो जाता है। जैसे फेस पाउडर स्किन कलर से बदलकर आरेंज या येलो हो जाता है। साथ ही कई प्रोडक्ट्स लगाने पर खुरदुरे महसूस होते हैं।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

प्रोडक्ट में सफेद धब्बे आना

अगर आपके लिप लाइनर और आईलाइनर की बॉडी और उनकी टिप पर सफेद धब्बे पड़ने लगे हैं, तो इसका मतलब है कि आप उन प्रोडक्ट्स को एक्सपायरी डेट के बाद भी इस्तेमाल कर रही हैं। इन प्रोडक्ट्स से आपको इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए इन्हें इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

आसानी से नहीं लगती लिपस्टिक

जब लिपस्टिक पर मॉइस्चराइजर की बूंदें दिखें तो समझ जाइए कि लिपस्टिक खराब हो चुकी है। एक्सपायर्ड लिपस्टिक की पहचान का एक और तरीका हैं कि जब आपकी लिपस्टिक होंठों पर आसानी से न लगे या होंठों पर पैच नजर आने लगे तो इसका मतलब है कि लिपस्टिक एक्सपायर हो चुकी है। इसके अलावा अगर लिपस्टिक चिपचिपी और खुरदुरी होने लगे तो फौरन समझ जाइए कि अब यह लिपस्टिक इस्तेमाल करने लायक नहीं बची है।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

मस्कारा लगता हैं सूखने

मस्कारे की शेल्फ लाइफ छह महीने की होती है और छह महीने बाद आपको उसे बदल देना चाहिए। वैसे मस्कारा खराब होने के बाद खुद ही उसके संकेत देने लग जाता है। जब मस्कारा एक्सपायर या खराब हो जाता है तो वह सूखना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं, इस तरह का मस्कारा पलकों पर लगाने के बाद आपको इचीनेस व ड्राईनेस महसूस होती है। इसका अर्थ है कि अब मस्कारा बदलने का वक्त आ गया है।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

फाउंडेशन लिक्विड में अंतर

पाउडर फाउंडेशन को आप काफी लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं तो उसके एक्सपायर होने पर आपको बेस व उसमें मौजूद लिक्विड अलग-अलग नजर आने लगेगा। इस तरह के फाउंडेशन को फेस पर लगाने की भूल बिल्कुल भी करें।

expiry makeup,tips to identify expiry makeup,makeup tips,beauty

नेल पेंट लगती हैं सूखने

नेलपेंट जब सूखने शुरू हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि वह एक्सपायर हो गए हैं। अमूमन महिलाएं इसमें थिनर डालकर नेलपेंट को रियूज करती हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि इससे न तो नेलपेंट लगाने पर फिनिशिंग आती है और वह लॉन्ग लास्टिंग भी नहीं रहते। इसलिए एक्सपायरी डेट की नेल पेंट को बाहर कर दें। साथ ही आपकी नेलपेंट जल्दी खराब न हो, इसके लिए आप नेलपेंट को ज्यादा देर खुला न रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे