Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करने जा रहे हैं कॉस्मेटिक्स की खरीददारी, इन बातों पर जरूर करें गौर

अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए सौंदर्य उत्पाद का भी काफी प्रयोग करती हैं और इसके लिए बाजार जाकर एक से बढ़कर एक कॉस्मेटिक्स की खरीददारी करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 4:00:38

करने जा रहे हैं कॉस्मेटिक्स की खरीददारी, इन बातों पर जरूर करें गौर

आजकल फैशन और मेकअप के मामले में हर महिला आगे रहना चाहती है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए सौंदर्य उत्पाद का भी काफी प्रयोग करती हैं और इसके लिए बाजार जाकर एक से बढ़कर एक कॉस्मेटिक्स की खरीददारी करती हैं। महिलाएं इस अहसास से खुश हो जाती हैं कि नए प्रॉडक्ट से उनका लुक और भी ज्यादा निखर जाएगा। कॉस्मेटिक्स खरीदते वक्त वे ब्रांड का ध्यान तो रख लेती हैं, लेकिन शायद इस बात का ध्यान नहीं रख पाती कि किस तरह का मेकअप उनके लिए बेस्ट है। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनपर कॉस्मेटिक्स की खरीददारी के समय गौर किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi जांच लें इंग्रीडियंट्स

जब आप ये फैसला कर रहे हों कि आपको अपने लिए एक कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट खरीदना है, तो कुछ समय लें और पहले उसमें शामिल सामग्री सूची पढ़ें। ऐसा हो सकता है कि उस प्रॉडक्ट में कोई सामग्री ऐसी हो, जो आपकी स्किन के लिए अच्छी न हो। ऐसे में सामग्री जांच करना बेहतर है जिससे बाद में आपको कोई समस्या न हो। कुछ इंग्रीडियंट्स आपकी जानकारी में होते हैं। जिन्हें आप पहले किसी अन्य कॉस्मेटिक में इस्तेमाल कर चुके हों। उनकी खुशबू और कुछ प्रिज़र्वेटिव्स जिससे आपको एलर्जी हो चुकी है उन तत्वों से निर्मित प्रोडक्ट खरीदने से बचें। cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi ऑनलाइन खरीदारी से पहले पढ़ें रिव्यू

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर प्रॉडक्ट्स की वैराएटी भी मिलती है और प्रॉडक्ट के बारे में जानने में भी आसानी होती है। अगर आप कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले दूसरे खरीदारों के प्रॉडक्ट रिव्यू पढ़ लें तो उससे आपको आसानी से अंदाजा हो जाएगा कि उसे यूज करने पर आपको कैसा फील होगा। इससे आपको इस बारे में स्पष्टता मिलेगी कि आपको उस प्रॉडक्ट को खरीदना चाहिए या नहीं। कई बार कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स पैकेजिंग में अट्रैक्टिव दिखते हैं, लेकिन यूज करने पर उतने असरदार नहीं दिखाई देते। इसीलिए रिव्यूज पढ़ना हमेशा बेहतर रहता है।
cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi हानिकारक केमिकल

सारे कॉस्मेटिक्स हानिकारक केमिकल से बने होते हैं। जिनमें पैराबेंस, पेट्रोकेमिकल्स, लेड, मरकरी और फ़ेथलेट्स शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे केमिकल हैं जिनका शोध आपकी त्वचा पर नहीं किया गया है। जिसके चलते आपके चेहरे पर जलन और फटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कई उत्पादों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। हमेशा प्रोडक्ट ख़रीदने के पहले जांच लें कि उसमें हानिकारक केमिकल ना हो। cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi अपनी स्किन टाइप के अनुसार लें प्रॉडक्ट

हर महिला की स्किन टाइप अलग होती है और उसी के अनुसार प्रॉडक्ट्स खरीदने पर मनचाहा निखार स्किन पर नजर आता है। कुछ महिलाएं की त्वचा सामान्य हो सकती है, कुछ की ड्राई त्वचा हो सकती है और कुछ की ऑयली। कुछ महिलाओं की स्किन कॉम्बिनेशन वाली भी होती है। इसलिए किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद को खरीदने से पहले यह देख लें कि वह आपकी स्किन टाइप के हिसाब से काम करेगा या नहीं। मसलन अगर आप फाउंडेशन खरीदना चाहती हैं और आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको ऐसा फाउंडेशन खरीदने पर विचार करना चाहिए, जो आपकी त्वचा पर हैवी न हो। cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi स्किन टोन की जानकारी

किसी भी कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट को खरीदने से पहले हमेशा यह जानने की कोशिश करें कि आपकी स्किन टोन क्या है। स्किन टोन तीन प्रकार के होते हैंः कूल टोन, वार्म टोन और न्यूट्रल टोन। अगर आप अपनी स्किन टोन का पता लगाना चाहते हैं तो अपनी कलाई की नसों को देखने की कोशिश करें, अगर आपकी नसें नीले रंग की हैं, तो आपकी स्किन टोन अच्छी है, अगर आपकी नसें हरे रंग की हैं, तो आपकी स्किन टोन वार्म है। अपनी त्वचा की टोन को जानकर आप अपनी त्वचा के कलर्स के रंगों का सिलेक्शन कर सकते हैं। अगर आप आपने अपने लिए लाल रंग की लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन टोन क्या है, तभी कोई चीज खरीदें। वर्ना आपकी स्किन पर सब मिस मैच सा लगेगा। cosmetics,things to keep in mind while purchasing cosmetics,beauty hacks,beauty tips,beauty products purchase,beauty tips in hindi पैच टेस्ट करें

अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए अपनी कलाई या फिर कान के पीछे वाले हिस्से में पैच टेस्ट लें। अगर आपको खुजली या दाने जैसी कोई समस्या होती है तो उसे ना खरीदें। किसी भी एलर्जी के मामले में, त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
बेंगलुरु टेक समिट आज से शुरू, 65 से ज्यादा देशों के 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
चीन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले क्वाड नेताओं का मंथन, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर
astrology