न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मेकअप के दौरान आपकी आंखों से आता हैं पानी, रखें इन बातों का ध्यान

खूबसूरत दिखना और इसके लिए मेकअप करना हर महिला को पसंद होता हैं। मेकअप की मदद से खूबसूरती में और ज्यादा निखार लाया जा सकता है। मेकअप के दौरान खासतौर से आंखों को आकर्षक बनाने की कोशिश की जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 5:26:05

क्या मेकअप के दौरान आपकी आंखों से आता हैं पानी, रखें इन बातों का ध्यान

खूबसूरत दिखना और इसके लिए मेकअप करना हर महिला को पसंद होता हैं। मेकअप की मदद से खूबसूरती में और ज्यादा निखार लाया जा सकता है। मेकअप के दौरान खासतौर से आंखों को आकर्षक बनाने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन कई बार मेकअप के दौरान कुछ गलतियां करने की वजह से आंखों से पानी आने लगता हैं। यह समस्या कई बार फेस मेकअप के दौरान भी होती है। ऐसे में मेकअप को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

eye makeup,eye makeup tips,things to keep in mind during eye makeup,beauty tips

मेकअप से पहले आई ड्रॉप यूज करें

अगर आपकी आंखों से बहुत पानी आता है तो जाहिर है इससे आपका मेकअप बार-बार बिगड़ जाता होगा। अगर आप इससे बचना चाहती हैं तो मेकअप शुरु करने के आधे घंटे पहले आखों में एंटी एलर्जिक आई ड्रॉप डाल लें। इससे आपकी आंखों में मेकअप के दौरान पानी नहीं आएगा।

हाईजीन का रखें ध्यान

मेकअप के दौरान अगर आप साफ- सफाई का ध्यान नहीं रखती हैं तो आंखों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में मेकअप करते समय अपने चेहरे और हाथों को अच्छी तरह से धो लें और इसके बाद मेकअप अप्लाई करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो हाथ के बैक्टीरियां आंख के संपर्क में आ सकते है। मेकअप को खुले में न रखें।

eye makeup,eye makeup tips,things to keep in mind during eye makeup,beauty tips

हाइपोएलर्जेनिक मेकअप यूज करें

आपने लिए बाजार से जब कॉस्मेटिक प्रोडक्ट चुने तो एक बार उनमें मौजूद तत्वों को जरूर पढ़ लें हमेशा हाइपोएलर्जेनिक कॉस्मेटिक आइटम ही चुने। खासतौर पर काजल, मस्कारा, आइलाइनर और आईशैडो चुनते वक्त काफी सावधानी बरतें। सस्ता कॉसमेटिक खरीदने के चक्कर में न रहें, इससे आपकी आंखें खराब भी हो सकती हैं। सस्ते प्रोडक्ट में अधिक केमिकल का इस्तेमाल करने से आंखों में पानी आता है। खासकर काजल और मस्कारा अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करना चाहिए। आप हर्बल काजल और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आंखों से पानी नहीं आएगा।

eye makeup,eye makeup tips,things to keep in mind during eye makeup,beauty tips

मेकअप ब्रश साफ रखें

जो मेकअप ब्रश आप इस्तेमाल करती हैं उसे एक बार इस्तेमाल के बाद यूं ही न रख दें बल्कि ब्रश को अच्छे से साफ करें। ब्रश को आप शौंपू से साफ कर सकती हैं और शैंपू के बाद उसमें कंडीशनर भी लगा सकती हैं। इससे ब्रश के बाल मुलायम हो जाते हैं। खराब ब्रश से बार-बार मेकअप करने से भी कई बार आंखों से पानी आने लगता है।

मेकअप प्राइमर का करें यूज

फेस पर मेकअप यूज करने से पहले प्राइमर का यूज जरूर करें। यह न केवल आपकी त्वचा के लिए सुरक्षा कवच होता है बल्कि आपकी आपकी आंखों को भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल्स से बचाता है। फेस प्राइमर ना केवल स्किन बल्कि आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर लगाने के बाद ही चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का बेस लगाएं। अगर आपकी आंखों से पानी आता है आप मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं।

eye makeup,eye makeup tips,things to keep in mind during eye makeup,beauty tips

अपनी लोअर लैश पर न लगाएं लाइनर

अगर आपकी आंखों से बहुत पानी आता है तो आपको अपनी लोअर लैशेज पर किसी भी तरह का कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप चाहे तो बाजार में आने वाले आई प्राइमर का यूज करके आइलाइनर और मस्कारे का इस्तेमाल आंखों पर कर सकती हैं।

चेहरे को उठा कर करें मेकअप

अगर आपकी आंखें मेकअप के दौरान बहुत ज्याद ब्लिंक होती है तब भी आपकी आंखों से पानी आ सकता है। ऐसा आपके साथ होता है तो मेकअप के दौरान आपको थोड़ा चेहरा उठा लेना चाहिए। चेहरा उठाने पर आपकी आंखे ज्यादा नहीं झपकतीं और इससे आपकी आंखों से ज्यादा पानी भी नहीं आता है।

रात में मेकअप हटा कर सोएं

अगर आप रोज मेकअप करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको रोज रात में सोने से पहले अपना मेकअप साफ करना है। अगर आप रात में बिना मेकअप रिमूव किए सो जाती हैं तो यह आपकी स्किन और आंखों दोनों के लिए ही हानिकारक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत