न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DIY: लीची से बने इन फेस पैक से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन, घर पर इस तरह करें तैयार

गर्मी के मौसम में लोग लीची (Litchi) बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लीची खाने से सेहत को तो फायदे होते ही है साथ ही इसका फैस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से भी कई फायदे होते है। दरअसल, गर्मियों का मौसम में चिलचिलाती गर्मी और धूप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 May 2022 2:18:40

DIY: लीची से बने इन फेस पैक से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन, घर पर इस तरह करें तैयार

गर्मी के मौसम में लोग लीची (Litchi) बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लीची खाने से सेहत को तो फायदे होते ही है साथ ही इसका फैस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से भी कई फायदे होते है। दरअसल, गर्मियों का मौसम में चिलचिलाती गर्मी और धूप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। त्वचा की देखभाल के लिए खासतौर पर लड़कियां कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। यही नहीं महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। जिनसे त्वचा की खूबसूरती बढ़ने के बजाय त्वचा को नुक्सान होने लगता है। ऐसे में लीची से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। ये त्वचा पर निखार लाने और डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। लीची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जिस वजह से इसे स्किन पर लगाने से झुर्रिया नहीं आती। गर्मियों में आपको अपनी स्किन और बालों पर लीची का इस्तेमाल कैसे करना है आप ये भी जान लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

litchi face pack,litchi beauty benefits,litchi beauty,skin care,skin care tips,face pack in hindi,face pack for skin,skin care tips,skin beauty

दूर होगा सनबर्न

धूप में जाते ही आपकी स्किन पर टैनिंग हो जाती है। त्वचा का काला रंग किसी को पसंद नहीं होता ऐसे में सनबर्न को दूर करने के लिए खासकर महिलाएं ना जाने क्या-क्या उपाय करती हैं लेकिन आप भी अगर उन्ही की तरह सनबर्न से परेशान हैं तो यह फैस पैक आपकी मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री

लीची -4-5
विटामिन ई कैप्सूल - 1

बनाने और लगाने का तरीका

- लीची को छीलकर उसके बीज और पल्प अलग कर लें।
- इसके बाद आप पल्प में विटामिन ई कैप्सूल डाल दे।
- आधा घंटे के लिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए रखें।
- आधा घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो ले।
- इस फेस पैक को हफ्ते में कम से 1-2 अप्लाई करें।

litchi face pack,litchi beauty benefits,litchi beauty,skin care,skin care tips,face pack in hindi,face pack for skin,skin care tips,skin beauty

उम्र से पहले आने वाली लकीरों को रोकने के लिए

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि लीची में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है इसलिए इसे खाने और लगाने से आपकी त्वचा पर आने वाली उम्र की लकीरें काफी समय तक नहीं आती।

आवश्यक सामग्री

लीची -4-5
पके केले के टुकड़े - 1 कप

बनाने और लगाने का तरीका

- लीची को छीलकर उसके बीज और पल्प अलग कर लें।
- केले को छीलकर टुकड़ों में काटें और दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- ध्यान रहे आपको इन दोनों सामग्रियों का एक फाइन पेस्ट मिक्सर में तैयार करना है।
- फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- सबसे पहले चेहरे को क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- सामान रूप से चेहरे और गर्दन में फेस पैक अप्लाई करें।
- 15 -20 मिनट इस फेस पैक को चेहरे पर लगाए रखें।
- पेस्ट हटाते समय उंगलियों से गोलाकार गतियों का उपयोग करके धीरे से पेस्ट की मालिश करें।
- चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर फेस पैक हटाएं।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें।

महीना भर आप ऐसे ही लीची का अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करें। आप धीरे-धीरे देखेंगी कि उम्र से पहले आ रही आपके चेहरे की लकीरें दूर होने लगेंगी। इतना ही नहीं चेहरे के दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगें।

litchi face pack,litchi beauty benefits,litchi beauty,skin care,skin care tips,face pack in hindi,face pack for skin,skin care tips,skin beauty

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए

गर्मियों में आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लीची को अपनी त्वचा पर लगाएं। स्मूथ स्किन चाहिए तो आप गर्मियों में स्किन पर लीची का इस्तेमाल कर सकती हैं ऐसा करने से डल और सूखी त्वचा पर निखार आता है। दाग धब्बे मूल रूप से हाइपरपिग्मेंटेशन के लक्षण होते हैं। लीची विटामिन -सी के उत्कृष्ट स्रोत स्रोतों में से एक है। इसलिए यह ब्लेमिश या दाग धब्बों के लिए एक शक्तिशाली उपाय के रूप में काम करती है।

आवश्यक सामग्री

लीची-4-5
कॉटन बॉल्स-2-3

बनाने और लगाने का तरीका

- लीची को मैश करके पेस्ट बना लें या उसका जूस निकालें।
- कॉटन बॉल्स को पेस्ट में भिगोएं और अपने चेहरे या प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
- 15 मिनट के लिए लीची जूस को चेहरे पर लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद ठंडे पानी में भिगोए हुए साफ कपड़े से चेहरे को पोंछ लें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार अप्लाई करें।

litchi face pack,litchi beauty benefits,litchi beauty,skin care,skin care tips,face pack in hindi,face pack for skin,skin care tips,skin beauty

बालों की ग्रोथ के लिए लीची लगाएं

अगर आपके बाल काफी झड़ रहे हैं तो आप अपने बालों पर लीची लगाएं इससे आपके झड़ते बाल ठीक होने लगेंगे। क्योंकि लीची में कॉपर होता है इसलिए इसे लगाने से बालों को फायदा मिलता है। आप 2 चम्मच लीची का जूस लें 2 चम्मच एलोवेरा का जूस लें दोनों को मिक्स करें और फिर बालों की जड़ो पर इसे लगा लें। इसे लगाने के बाद मिनट भर के लिए आप इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों पर शैंपू लगाकर आप उन्हें धो लें आपको थोड़े दिनों में झड़ते बालों से राहत मिलेगी और बालों में ग्रोथ नज़र आने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए