न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत बालों के लिए जरूरी नहीं हैं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रसोई की इन 8 चीजों से बन सकता हैं काम

आपको खूबसूरत बनाने में आपके बालों का अहम योगदान होता है जिसके चलते हर महिला चाहती है कि उनके बाल लंबे, मजबूत और चमकदार बने। खूबसूरत बाल आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 8:11:16

खूबसूरत बालों के लिए जरूरी नहीं हैं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रसोई की इन 8 चीजों से बन सकता हैं काम

आपको खूबसूरत बनाने में आपके बालों का अहम योगदान होता है जिसके चलते हर महिला चाहती है कि उनके बाल लंबे, मजबूत और चमकदार बने। खूबसूरत बाल आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन इस बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम में बालों की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं हैं। महिलाएं इसके लिए बाजार में मिलने वाले कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद लेती हैं, लेकिन वे इतने असरदार नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आपकी रसोई में रखी कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो बालों को पोषण देते हुए सस्ते में सिल्की, स्मूद, चमकदार और मजबूत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

नींबू

नींबू को विटमिन C का पावरहाउस माना जाता है जिससे कि बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके अलावा यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है जिससे हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है। नींबू और ऐलोवेरा जेल का पेस्ट बालों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐलोवेरा जेल में आधे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में, स्कैल्प पर और पूरे बालों में लगाएं और इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को नमी मिलेगी और बालों की गंदगी भी खत्म हो जाएगी।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

केले से बना हेयर मास्क

आप केला अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करता है। आप केले से बना हेयर मास्क अपने बालों में लगा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप 2 केले को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसके बाद 2 अंडे को तोड़ कर शहद में मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके मैश किए हुए केले में मिलाएं। केले में सामग्री को अच्छे से मिलाएं और अपने बालों में लगा लें। 20-30 मिनट के बाद आप बाल सादे पानी से धो लें।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

अदरक के पानी का हेयर स्प्रे

अदरक अपने ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीफंगल गुण के लिए जाना जाता है जिससे यह डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली को दूर करने का काम करता है। अदरक के पानी का स्प्रे बनाने के लिए थोड़ी-सी अदरक को घिसकर उसमें 1 कप पानी मिला लें। इसे गैस पर तबतक उबालें जबतक कि इसका रंग बदल ना जाए। मिश्रण को ठंडा करके इसे स्प्रे बॉटल में डालकर बालों के रूट और स्कैल्प पर स्प्रे कर अच्छी तरह से मसाज करें। इसे 5 घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर ऐंटी-डैंड्रफ शैंपू से धो लें। बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएंगे और स्कैल्प में खुजली की समस्या भी दूर हो जाएगी।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

मेंहदी का हेयर मास्क

मेंहदी की पत्तियों को पीसकर अपने सिर पर लगाएं या बाजार से मेंहदी पाउडर लेकर उसे अपने सिर पर लगाएं। मेंहदी में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को अंदर से पोषण देंगे, जिससे बाल काले और घने बने रहेंगे। मेंहदी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में इसका प्रयोग सुबह या शाम को न करें। ये मास्क बालों के झड़ने की समस्या भी दूर करेगा।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

करी पत्ता

करी पत्ता बालों से ऑइल, डर्ट और पलूशन को हटाकर बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाता है। ये हेयर फॉलिकल्स के पोर्स को बंद करता है जिससे हेयर फॉल में कमी आती है। करी पत्ता में ऐंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो सरसों के तेल, कच्चे नारियल का तेल और करी पत्ते को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे बालों में लगाकर रातभर छोड़ दें। सुबह बालों को धोकर साफ कर लें। हेयर फॉल की समस्या से निजात मिलेगा और बाल मजबूत होंगे।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

ओट्स से बना हेयर मास्क

आप ओट्स हेयर मास्क भी बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप किसी बर्तन में 1 कप ओट्स डाल लें। फिर इसमें 3 चम्मच बादाम का तेल और 2 कप दूध मिलाएं। दोनों चीजों को ओट्स में मिलाएं। इसके बाद आप ओट्स से तैयार किया हुआ पैक अपने बालों में लगा लें। 30 मिनट तक अपने बालों में लगाएं। फिर तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

बेसन का हेयर मास्क

बेसन त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा होता है। बेसन का मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल में थोड़ा सा बेसन लें और इसमें 1 नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच दही डालकर मिलाएं। अगर पेस्ट सूखा या गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गीला कर लें और फिर बालों पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में 1 बार इस मास्क को लगाने से आपके बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे। आप बेवजह के शैंपू, कंडीशनर की जगह इस मास्क को ही इस्तेमाल करें, तो अच्छा रहेगा।

hair care,hair care tips in hindi,hair care tips,hair beauty,home remedies to take care of hair,hair treatment

अंडा, दही और शहद

अंडा बायोटिन और फोलेट जैसे प्रोटीन का भंडार होता है जो कि आपके बालों को रिपेयर करता है और बालों को पोषण भी देता है। इससे आपके बाल बाउंसी होते हैं और साथ ही बालों की डीप कंडिशनिंग भी होती है। 2-3 एग योक यानी अंडे के पीले वाले भाग में थोड़ा-सा दही और शहद की कुछ बूंदे डालकर एक पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को बालों की जड़ों और बालों के सिरों पर अच्छी तरह से लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। आपके बाल हल्के और काफी स्मूद हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत