न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप के रोमांस में इस तरह लगाए रोमांच का तड़का, बढ़ेगा रिश्ते में प्यार

इसके लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप के रोमांस में रोमांच का तड़का लगाने का काम करेंगे और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:47:52

रिलेशनशिप के रोमांस में इस तरह लगाए रोमांच का तड़का, बढ़ेगा रिश्ते में प्यार

जब भी आप शादी के रिश्ते में बंधते हैं तो इसके शुरूआती दिनों में प्यार चरम पर होता हैं और दोनों पार्टनर के बीच रोमांस और इंटिमेसी भी अधिक होती है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है रिलेशनशिप में रोमांस खोता चला जाता हैं और रिश्ते में कब दूरियां बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसे में बेहतर हैं कि रिलेशनशिप को ऐसे मुकाम पर आने ही नहीं दिया जाए और रोमांस को जगाए रखें। इसके लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप के रोमांस में रोमांच का तड़का लगाने का काम करेंगे और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

relationship tips to build romance,mates and me,relationship tips

दोस्त बनें

शादी के बाद पति-पत्नी की बजाय दोस्तों की तरह सोचें और व्यवहार करें। अक्सर ऐसा होता है जो बातें हम पार्टनर से शेयर नहीं कर पाते वो दोस्तों से करते हैं, तो क्यों न आप ही एक-दूसरे के बेस्ट फ़्रेंड बन जाएं? शेयर और केयर करें और अपने पार्टनर का विश्वास जीत लें ताकि वो एक सच्चे दोस्त की तरह आपसे खुलकर हर बात करें।

आई कॉन्टेक्ट बढ़ाएं

नए रिश्ते में आई कॉन्टेक्ट बनाना अधिक होता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और आपका रिश्ता बढ़ता है, आप आई कॉन्टेक्ट बनाना भूल जाते हैं। यह गलती करने से बचें और अधिक आई कॉन्टेक्ट बनाएं। ऐसा करने से आप एक दूसरे के लिए पावरफुल फीलिंग विकसित कर पाते हैं।

एडवेंचर एड करें

अपनी मैरिड लाइफ़ में थोड़ा स्पाइस लाने के लिए इसमें एडवेंचर का होना भी ज़रूरी है। आप एक एडवेंचरस ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जैसे- आप दोनों एक-दूसरे से एकदम अनजान बन जाएं। एक पार्टनर घर से थोड़ा पहले निकलकर रास्ते में इंतज़ार करे और दूसरे पार्टनर की गाड़ी की देख लिफ़्ट मांगे, उसके बाद एकदम अजनबियों की तरह ऐसे बातें करें जैसे आपकी ये पहली मुलाक़ात है। फिर एक होटेल में अलग-अलग रुकें, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद पूछें, बातें करें। इससे पार्टनर की ऐसी कई दिलचस्प बातों के बारे में आपको पता चलेगा जिससे अब तक आप दोनों अनजान थे।

रेगुलर डेट पर जाएं

लॉन्ग टर्म रिलेशन में कपल्स अक्सर ये गलती कर देते हैं कि वो डेटिंग करना छोड़ देते हैं। इससे आपकी व्यस्त जिंदगी से आप समय नहीं निकाल पाते। इसलिए डेटिंग करना बंद ना करें, चाहे आप इस रिश्ते में कितने लंबे समय से क्यों ना हों। इंटिमेट स्पेस बनाएं रखने के लिए रेगुलर डेट पर जाएं। किसी भी रिश्ते में रोमांस को बनाए रखने के लिए इंटिमेसी का होना जरूरी है, इसलिए लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ता चाहते हैं तो अपने और पार्टनर के बीच शारीरिक इंटिमेसी को कम ना होने दें। हर वक्त प्यार जाहिर करते रहना भी जरूरी है। ऐसा ना सोचें कि आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके पार्टनर को आपकी भावनाओं के बारे में पता ही होगा।

relationship tips to build romance,mates and me,relationship tips

करें मसाज

पार्टनर का मूड रोमांटिक बनाने के लिए आप मसाज का सहारा भी ले सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले हल्का-हल्का म्यूज़िक लगाकर एक-दूसरे की मसाज करें। आपको पूरी बॉडी पर मसाज करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ गर्दन और पीठ की मसाज करें। ध्यान रहें कि मसाज के बाद आपका पार्टनर रिलेक्स फील करें। इससे उनका मूड बन सकता है।

लव गेम्स खेलें

कुछ फन वाले लव गेम्स खेलें, जैसे- एक-दूसरे की आंखों में बिना पलकें झपकाए देखें, कौन पहले पलक झपकता है वो आउट होगा। अडल्ट सवाल-जवाब वाला क्विज़ खेलें। दोनों ये बेट लगाएं कि कौन बेटर किसर है और फिर एक-दूसरे को किस करें। ट्रूथ ऑर डेयर भी खेल सकते हैं। एक-दूसरे की वाइल्ड और वियर्ड फैंटसीज़ के बारे में पूछें। इनके अलावा आप इंटरनेट पर भी सर्च कर सकते हैं लव गेम्स के बारे में।

अपनी सेक्स लाइफ़ में मसाला ऐड करें

बोरिंग सेक्स लाइफ़ में मसाला लाएं। न्यू सेक्स पोज़ीशन ही नहीं बल्कि न्यू प्लेसेज़ पर भी सेक्स ट्राई करें। अडल्ट मूवी साथ देखें। रूम और खुद को तैयार करें और रोमांटिक बनाएं, डर्टी टॉक्स करें। अपनी बॉडी को लेकर कॉन्शियस न हों बल्कि कॉन्फ़िडेन्स के साथ प्यार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत