न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून के दौरान पनपने लगती हैं बालों में जुओं की समस्या, इन तरीकों से पाएं राहत

मॉनसून के इन दिनों में जहां मौसम सुहाना होता हैं वहीँ बालों से जुड़ी समस्या भी पनपने लग जाती हैं। नमी की वजह से बाल ऑयली और चिपचिपे होने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 4:05:33

मॉनसून के दौरान पनपने लगती हैं बालों में जुओं की समस्या, इन तरीकों से पाएं राहत

मॉनसून के इन दिनों में जहां मौसम सुहाना होता हैं वहीँ बालों से जुड़ी समस्या भी पनपने लग जाती हैं। नमी की वजह से बाल ऑयली और चिपचिपे होने लगते हैं। सही तरीके से बालों की देखभाल ना की जाए तो मॉनसून के दौरान बालों में जुओं की समस्या पनपने लगती हैं जो कि आपको विकट स्थिति में खड़ा कर सकती हैं। बालों में जुएं पड़ती हैं तो खुजली, जलन होने के साथ ही स्कैल्प से खून भी निकलने लगता है और बाल कमजोर होते चले जाते हैं। आपको अपने बालों से प्यार हैं तो जल्द ही जुओं से छुटकारा पाने के जतन भी करने पड़ेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से बालों में जुओं की समस्या से आपको राहत मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

नमक और विनेगर का मास्क

सिर के जुएं को मारने के लिए नमक और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्कैल्प पर होने वाले लीख और जुएं को मारने में प्रभावी है। सिरका और नमक में ड्राई करने का गुण होता है, जो बालों की नमी को खत्म करने के साथ-साथ जूएं और लीख को मारने में असरदार हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 स्प्रे बोतल लें। इसमें आधा कप नमक और 1 कप विनेगर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे बाद गर्म पानी से इसे धो लें। इससे जुएं मारने में मदद मिल सकती है।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

नीम का मास्क

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो जुओं को भगाने के लिए असरदार है। नीम में अज़ादिराच्टिन पाया जाता है, यह इंसेक्टिसाइड है जो सिर में जूं को बनने से रोकता है। इसलिए अगर आपके सिर से जूं हटने का नाम नहीं ले रही है तो नीम से अच्छा कोई उपाय नहीं हो सकता है। इसे बनाने के लिए गैस पर एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें। फिर इसमें नीम के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। जब यह अच्छे से उबल जाए तब इसके रस और पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। लीजिए तैयार है आपका घरेलू नुस्खा। इस पेस्ट को लगाने के लिए सबसे पहले बालों को सेक्शन में डिवाइड करें। अब एक-एक करके ब्रश की मदद से इस पेस्ट को जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं। कुछ देर बाद एक बार बालों में कंघी जरूर करें। इस पेस्ट को बालों में 2 घंटे तक लगाएं रखें। फिर गुनगुने पानी से अपने बाल धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

प्याज का मास्क

जुएं मारने के लिए प्याज से तैयार हेयर मास्क प्रभावी हो सकता है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। सिर से जूं हटाने के अलावा यह आपके बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े प्याज लें। अब इसे अच्छे से छीलकर ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब इस पेस्ट को मिक्सर ग्राइंडर से निकाल लें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प और बालों पर रगड़ें। इससे बालों में मौजूद जुएं और लीख से राहत मिल सकती है।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

तुलसी के पत्तों का मास्क

तुलसी की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बोती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा सिर से जुएं मारने के लिए भी आप तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में तुलसी की पत्तियों का मास्क लगाने के लिए तुलसी के पत्तों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर रगड़ें। इससे बालों में जुएं की परेशानियों को रोका जा सकता है।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

लहसुन और पेट्रोलियम जैली

सिर के जुएं को मारने के लिए लहसुन और पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बच्चे के बालों में लगाकर लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धोएं। सिर की त्वचा पर पैट्रोलियम जैली लगाएं और फिर सिर को तौलिए से ढक दें। पैट्रोलियम जैली को रातभर के लिए बालों पर लगा रहने दें। सुबह बालों में बेबी ऑयल लगाएं और कंघी कर के जुओं को निकाल दें।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

नारियल का तेल और सेब के सिरके का मास्क

जुआं मारने के लिए नारियल का तेल काफी असरदार हो सकता है। हालांकि, इस तेल में थोड़ा सेब का सिरका मिक्स करके लगाने से यह और अधिक प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे बालों में जुएं की समस्या दूर हो सकती है।

monsoon,monsoon hair care tips,monsoon hair care,lice problem during monsoon,hair care,hair care tips,hair beauty,hair problem,hair treatment

अल्कोहल वाला माउथवॉश

बता दें कि माउथवॉश में अल्कोहल पाया जाता है जो जुओं को दूर करने में बेहद मददगार है। मार्केट में पाए जाने वाले माउथवॉश में 25% अल्कोहल मौजूद होता है जिससे जुओं का दम घुटता है और वो मर जाते हैं। ऐसे में आप छोटी कटोरी में माउथवॉश को ले और रुई की मदद से सिर की त्वचा पर लगाएं। लगाने के बाद अपने बालों को किसी कपड़े से ढक लें और तकरीबन 2 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। 2 घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धौ लें और हल्का सूखने पर कंघी की मदद से मृत जुओं को निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी