न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केमिकल युक्त शैंपू की बजाय करें इन 10 चीजों का इस्तेमाल, बालों को मिलेगा भरपूर पोषण

हर किसी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं और कोई भी अपने बालों को टूटते हुए देखना पसंद नहीं करता हैं। लेकिन आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई हैं जिसका एक कारण बालों में जमी गंदगी भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 11:35:21

केमिकल युक्त शैंपू की बजाय करें इन 10 चीजों का इस्तेमाल, बालों को मिलेगा भरपूर पोषण

हर किसी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं और कोई भी अपने बालों को टूटते हुए देखना पसंद नहीं करता हैं। लेकिन आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई हैं जिसका एक कारण बालों में जमी गंदगी भी हैं। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें साफ करना बहुत जरूरी है। बालों को साफ करने के लिए हम सभी शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। शैंपू से बालों को वॉश करने से बाल साफ और खूबसूरत बनते हैं। लेकिन कई शैंपू में मौजूद केमिकल बालों पर हानिकारक प्रभाव भी डालते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल शैम्पू की जगह किया जा सकता हैं। ये बालों को पोषण देते हुए उन्हें घने, लम्बे, मजबूत और चमकदार बनाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

मेथी के बीज

बालों को धोने के लिए आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चार-पांच चम्मच मेथी के बीजों को लगभग 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसको पानी से निकालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद के साथ मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को बालों पर लगभग एक घंटे के लिए लगाकर रखें उसके बाद बालों को धोलें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एप्‍पल साइडर विनेगर का पीएच लेवल बालों के लिए एकदम सेफ माना जाता है। यह बालों के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और पोषण प्रदान करता है। बालों को एप्पल साइडर विनेगर से साफ करने से स्कैल्प की गंदगी साफ होती है और बाल मजबूत बनते हैं। इसके लिए आप एक मग पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 2-3 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो दें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी बालों को धुलने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को थोड़े से पानी में चार-पांच घंटो के लिए भिगोकर रख दें। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाल बालों को पानी से धोकर साफ कर लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

बेसन

बेसन, जो आमतौर पर भारतीय रसोई में उपलब्ध होता है, बाल धोने के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इसमें प्रोटीन होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। यह बालों में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। लगभग 2-3 चम्मच बेसन, 2 चम्मच जैतून का तेल और 2 चम्मच नींबू का रस लें। स्ट बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें। स्‍कैल्‍प पर इस मिश्रण को लागाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह से बाल धो लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

एलोवेरा

बालों के एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स को साफ करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को भी हटाता है। एलोवेरा बालों को पोषण देता है और हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाता है। बालों को साफ करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5-7 मिनट मसाज करें। लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से बालों को धो लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

दही

हेयर वॉश के लिए दही और नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एक कंडिशनर के तौर पर भी काम कर सकता है। इसके लिए आप अपने बालों की ग्रोथ के हिसाब से दही लें और उसमें नींबू का रस मिक्स कर लें। फिर इसे बालों पर लगाकर लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

नारियल का पानी

शायद आपको यकीन न हो लेकिन नारियल पानी बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आप हेयर टाइप के अनुसार नारियल के पानी में अलग-अलग चीजें मिला सकती हैं। सामान्य हेयर वॉश के लिए ¼ कप नारियल के पानी में 1 कप पानी मिलाएं। अब इस पानी से बालों को गीला कर लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

आंवला

आंवला कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवले में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। आप बालों को धोने के लिए आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक मग गर्म पानी में दो-तीन चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और मसाज करें। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। इससे आपके बाल साफ और चमकदार बनेंगे।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

रीठा

रीठा भी बालों को धोने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए आप रीठे को रात भर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीस कर इसका पतला घोल बना लें। इसे नारियल तेल और भृंगराज में डालकर उबाल लें और इसको बालों में लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को धो लें।

natural hair washing methods,hair cleansing with natural ingredients,wash your hair naturally,herbal hair washing techniques,organic hair cleansing methods,gentle natural hair wash,homemade hair wash remedies,using nature to wash hair,chemical-free hair washing tips,benefits of natural hair cleansing

शिकाकाई

इस प्राकृतिक जड़ी बूटी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाने का काम करती है और बालों को मॉइस्चराइज करती है। यह बालों को जड़ों से पोषण देती है और उन्‍हें टूटने से बचाती है। शिकाकाई के नियमित उपयोग से बालों का गिरना भी रुक जाता है और बालों का समय से पहले सफेद होना भी रुकता है। आप शिकाकाई खरीद कर इसे घर पर ही पीस सकते हैं। एक या दो चम्मच शिकाकाई पाउडर लें और थोड़ा पानी मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्‍ट बना लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत