न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेचुरल ग्लो चाहिए? इस घरेलू फेस पैक से लौटेगा चेहरे का निखार, पहली बार में दिखेगा असर

चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने का आसान तरीका! मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, नारियल तेल जैसे घरेलू इंग्रेडिएंट्स से बना ये फेस पैक स्किन को करेगा गहराई से साफ और देगा इंस्टेंट निखार। जानें बनाने और लगाने का तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 5:31:32

नेचुरल ग्लो चाहिए? इस घरेलू फेस पैक से लौटेगा चेहरे का निखार, पहली बार में दिखेगा असर

चेहरे की रौनक खो जाने पर अक्सर महिलाएं महंगे फेशियल, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन ये सब हर बार असरदार नहीं होते। कई बार तो स्किन पर साइड इफेक्ट्स या एलर्जी की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में बेहतर विकल्प है — घरेलू और प्राकृतिक उपाय।

अगर आप चेहरे की थकी-सी त्वचा को तरोताज़ा बनाना चाहती हैं, तो यह नैचुरल स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक आपकी त्वचा को तुरंत चमकदार और फ्रेश बना सकता है। खास बात ये है कि इसे आप आसानी से घर पर मौजूद चीजों से तैयार कर सकती हैं।

इस असरदार फेस पैक के लिए आपको चाहिए:


मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर

नारियल का तेल

बारीक पिसी हुई चीनी

कस्तूरी हल्दी

फिटकरी का पानी

नींबू का रस (यदि आपकी स्किन ऑयली है)

कोई भी माइल्ड क्लीनज़र

कैसे बनाएं यह फेस पैक?

- सबसे पहले, यदि आप मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे पहले से फिटकरी वाले पानी में भिगोकर थोड़ी देर के लिए रख दें, ताकि वह पूरी तरह नरम हो जाए।

- अब एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लें और उसमें नारियल तेल, हल्दी, चीनी और अगर आवश्यक लगे तो नींबू का रस मिलाएं।

- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

- इस्तेमाल से पहले चेहरे को किसी माइल्ड क्लीनज़र से धोकर साफ कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

- तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर एक समान रूप से लगाएं।

- लगाने के बाद हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक स्क्रबिंग करें ताकि डेड स्किन हट जाए और ब्लड सर्कुलेशन बढ़े।

- इसके बाद फेस पैक को 5–10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

- फिर गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

आप चाहें तो इस फेस पैक को पूरे शरीर पर भी लगा सकती हैं। नहाने के समय इसका उपयोग करना सबसे सुविधाजनक रहेगा।

इस फेस पैक की खासियत क्या है?

- यह फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन को हटाता है।

- नैचुरल इंग्रेडिएंट्स के कारण यह स्किन को बिना नुकसान के पोषण देता है।

- केवल एक बार के इस्तेमाल में ही त्वचा तरोताज़ा और चमकदार नजर आने लगती है।

- ये पूरी तरह से केमिकल-फ्री और स्किन-फ्रेंडली है।

सावधानी जरूरी है

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपकी त्वचा अत्यधिक संवेदनशील है या किसी सामग्री से एलर्जी है, तो प्रयोग से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे उचित रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?