Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुंदरता के लिए जरूरी हैं त्वचा की सही सफाई, इन 10 होममेड क्लींजर से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

इसके लिए बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे होममेड क्लींजर लेकर आए हैं जो प्रभावी रूप से कार्य करते हुए आपको ग्लोइंग स्किन देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन होममेड क्लींजर के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 1:20:25

सुंदरता के लिए जरूरी हैं त्वचा की सही सफाई, इन 10 होममेड क्लींजर से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

उम्र का कोई भी पड़ाव हो हर कोई सुंदर और जवां दिखना चाहता हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि त्वचा की हर रोज अच्छे से सफाई की जाए ताकि हानिकारक सूर्य की किरणों और दूध-मिट्टी के संपर्क में आई त्वचा पर जमी गंदगी को दूर किया जा सकें। ऐसे में जितना महत्व त्वचा की स्क्रबिंग, मसाज आदि का होता है उतना ही महत्व क्लींजर द्वारा त्वचा की सफाई का भी होता है। एक अच्छा क्लींजर आपकी स्किन से गंदगी को बाहर निकालता है और चेहरे की खोई हुई रंगत वापस लौटाता है। इसके लिए बाजार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे होममेड क्लींजर लेकर आए हैं जो प्रभावी रूप से कार्य करते हुए आपको ग्लोइंग स्किन देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन होममेड क्लींजर के बारे में...
organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin बेसन

पुराने जमाने से ही महिलाएं स्किन की देखभाल में बेसन इस्तेमाल करती आ रही हैं। यह स्किन को गहराई से साफ करके उसे पोषित करता है। इससे स्किन साफ, निखरी, मुलायम व जवां नजर आती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से साफ कर लें। organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin शहद

शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये न केवल आपकी त्वचा को निखारता है बल्कि मुंहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। आधा चम्मच शहद लें। इससे त्वचा की धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin
दही

ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन के लिए दही बेस्ट माना गया है। यह नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर चेहरा ग्लोइंग, मुलायम व खिला-खिला नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच दही से लेकर चेहरे व गर्दन की हल्के हाथ से मसाज करें। 5 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को गीले कपड़े से साफ कर लें। organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin आलू

आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है। ये आयरन और विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। ये काले धब्बे, महीन रेखाओं और सुस्त त्वचा के इलाज में मदद करता है। एक मध्यम आकार के आलू से एक कटोरी में रस निकालें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर गोलाकार गति में लगाएं और मसाज करें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसे धो
organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin
टमाटर

टमाटर स्कि के लिए बेस्ट क्लींजर माना जाता है। ऐसे में आप अपनी स्किन केयर में टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आधे टमाटर पर थोड़ी सी पीसी चीनी लगाकर चेहरे पर हल्के से रब करें। यह बंद पोर्स खोलने के साथ उसे गहराई से साफ करने में मदद करेगा। साथ ही ढीली पड़ी स्किन टाइट होने में मदद मिलेगी। organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin दूध

दूध फेशियल क्लींजर के रूप में भी काम करता है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और छिद्रों को खोलने में मदद करता है। फेस क्लीन करने के लिए कॉटन पैड को दूध में भिगोकर समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पाने से धो लें।


organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin मुल्तानी मिट्टी

ऑयली स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक नेचुरल क्ले होती है जो स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करती है। यह त्वचा पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल साफ करके उसे ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चुटकी कपूर पाउडर और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट को गीली स्किन पर मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।


organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। ये चेहरे को ग्लोइंग बनाने और मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। एसीवी को पानी के साथ 1:2 के अनुपात में पतला करें। इसकी कुछ बूंदों को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें ताकि गंदगी, पसीना और तेल दूर हो जाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।


organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin पपीता

अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है तो आप पपीते से क्लींजर बनाकर यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच पपीता और दूध मिलाकर मैश करें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच ओटमील पाउडर मिलाकर चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाएं। इससे स्किन गहराई से साफ होगी और टैनिंग, दाग-धब्बे, झुर्रियां आदि दूर होने में मदद मिलेगी।


organic skin cleanser,homemade natural face wash,diy skin purifiers,homemade facial cleansing,herbal skin cleanser,gentle homemade cleansers,diy skin detoxifiers,nourishing homemade face cleansers,homemade cleansers for radiant skin,homemade cleansers for healthy skin बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा गंदगी को अच्छी तरह से हटाता है, मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को कम करता है और त्वचा को अच्छी प्रकार से एक्सफोलिएट करता है। इसे लगाने के बाद आप पाएंगी कि आपकी स्किन पहले से कम ऑयली दिखाई दे रही होगी। इसके लिए अपने चेहरे को पानी से गीला करें। एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और अपने नम चेहरे पर इसे गोल गति में रगड़ें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें और लास्ट में एक मॉइस्चराइजर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology