Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदूषण और तनाव से त्‍वचा की चमक हो गई कम तो चावल के आटे का ऐसे करें इस्तेमाल, पाए नेचुरल ग्लो

आज हम आपके लिए एक फेस पैक लेकर आए है जिसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते है इस फेसपैक को कैसे तैयार और लगाया जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 4:28:55

प्रदूषण और तनाव से त्‍वचा की चमक हो गई कम तो चावल के आटे का ऐसे करें इस्तेमाल, पाए नेचुरल ग्लो

हमारी त्‍वचा प्रदूषण और तनाव की वजह से चमक खो बैठती है इसलिए जरूरी है कि त्वचा की नियमित देखभाल की जाए। ऐसे में आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे पर ग्लो ला सकते है। अगर आप नियमित रूप से प्राकृतिक चीजों को अपने चेहरे पर लगाएंगे तो कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होगा। आज हम आपके लिए एक फेस पैक लेकर आए है जिसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते है इस फेसपैक को कैसे तैयार और लगाया जाता है...
beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin सामग्री

- एक टीस्पून चावल का आटा
- एक टीस्पून चंदन पाउडर
- दूध

चेहरे पर ऐसे लगाएं फेसपैक

- सबसे पहले एक बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन में लगा लें।
- करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इस फेसपैक का इस्तेमाल जरुर करें।
beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin कैसे ये फेसपैक करेगा काम?

चंदन पाउडर


चंदन में मौजूद नैचुरल ऑयल सनटैन को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्‍ने और सनबर्न के कारण स्किन में होने वाली जलन को भी कम करता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है। beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin दूध

कच्चे दूध में विटामिन ए, डी, बी 6, बी 12, बायोटिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये बेजान त्वचा को सही करने में मदद करता है। beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin चावल का आटा

चावल के आटे में अल्लांटोइन और फेरुलिक एसिड पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की सूरज की किरणों से रक्षा करने में मदद करता है। चावल का आटा चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों, झुर्रियों, कील-मुहांसे से छुटकारा मिलने के साथ-साथ बेहतरीन निखार मिलता है। beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin कुछ और तरीके नेचुरल ग्लो पाने के

दही और मुल्तानी मिट्टी


जिनकी त्वचा काफी बेजान हो गई है उनके लिए दही और मुल्तानी मिट्टी का ये फेसपैक कारगर साबित होता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दही, दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, चुटकीभर हल्दी लें। इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद मुंह धो लें। ये फार्मूला आपकी स्किन पर कुछ ही दिनों में सॉफ्ट बना देगा। beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin दही और बेसन

ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए ये फेसपैक वरदान है। ये आपके फेस से एक्सट्रा ऑयल सोख लेता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। इस फेसपैक के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच दही, दो चम्मच बेसन, 4-5 बूंदें नींबू के रस लें। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। सारी चीजों को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को करीब 20-25 मिनट चेहरे पर लगाए। उसके बाद चेहरा धो लें। beauty,skincare tips,skin care tips in hindi,beauty tips,instant glow,how to get instant glow,rice flour glowing skin,healthy skin दही और दालचीनी

पिंपल्स से परेशान लोगों के लिए दही और दालचीनी से बना ये फेसपैक वरदान साबित होता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद और चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इस बाद इस तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने के बाद इसको पानी से साफ कर ले।

अस्वीकरण- आर्टिकल में दी गई सलाह और जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology