न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते हैं स्कैल्प की गंदगी को दूर, शैम्पू की जगह करें इन प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल

धूल, एक्स्ट्रा ऑयल और प्रदूषण आदि के कारण कई बार स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है जिसकी वजह से बालों में डैंड्रफ, खुजली जैसी कई समस्याएं पनपने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 3:34:33

करना चाहते हैं स्कैल्प की गंदगी को दूर, शैम्पू की जगह करें इन प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल

धूल, एक्स्ट्रा ऑयल और प्रदूषण आदि के कारण कई बार स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है जिसकी वजह से बालों में डैंड्रफ, खुजली जैसी कई समस्याएं पनपने लगती हैं। ऐसे में स्कैल्प की गंदगी को दूर करने के लिए समय-समय पर इसकी सफाई करने की जरूरत होती हैं और इसके लिए लोग शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आपका स्कैल्प भी साफ़ होगा और खुजली या डैंड्रफ की दिक्कत से निजात मिलेगी। ये चीजें एक्स्ट्रा ऑयल के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करेंगी। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

ग्रीन टी

आप स्कैल्प के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये स्कैल्प पर जमा गंदगी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए ग्रीन बनाएं। इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इस ग्रीन टी से स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करें। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद से स्कैल्प को पानी से धो लें।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

मौरिंगा ऑयल

स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ़ करने के लिए आप मौरिंगा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक छोटा चम्मच मौरिंगा ऑयल में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें फिर आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। इससे आपका स्कैल्प डीप क्लीन हो जायेगा। मौरिंगा ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं जिससे खुजली और डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर होगी।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

एप्पल साइडर विनेगर

स्कैल्प के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। ये पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। ये स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। एक मग पानी लें। इसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे अपने बालों को धोएं। स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा आप हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

एलाेवेरा

एलाेवेरा स्वास्थ्य, त्वचा के साथ ही बालाें और स्कैल्प के लिए भी लाभकारी हाेता है। इसके लिए आप एलाेवेरा की पत्ती से पल्प निकाल लें। इससे अपने बालाें और स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें। 15-20 मिनट के बाद बालाें काे अच्छी तरह से साफ कर लें। एलाेवेरा में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण हाेते हैं, जाे त्वचा या स्कैल्प की खुजली और ड्रायनेस काे दूर करते हैं।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

नींबू का रस

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आप बालों के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक मग पानी में नींबू का रस मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे कुछ देर तक स्कैल्प की मसाज करें। इसके बाद बालों को धो लें। ये डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। ये आपके स्कैल्प की गंदगी को हटाता है। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

नीम

स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करने के लिए आप नीम हेयर मास्क इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बड़ा बाउल नीम की पत्तियां लें और इनको धोकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें।इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें और इसको अच्छी तरह से अपने स्कैल्प पर लगा लें। अब एक घंटे तक इसको ऐसे ही लगा रहने दें फिर पांच मिनट स्कैल्प की मसाज करके साफ़ पानी से सिर धो लें। नीम भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। ये आपके स्कैल्प को साफ़ करने के साथ ही खुजली, डैंड्रफ और फुंसी जैसी दिक्कत से निजात देगा साथ ही बालों को टूटने-झड़ने से भी बचाएगा।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई तरह का व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। आप स्कैल्प को साफ करने के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत अनुसार पानी लें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे कुछ देर तक स्कैल्प को स्क्रब करें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेकिंग सोडा स्कैल्प की गंदगी को दूर करने में मदद करता है।

scalp,scalp care tips,home remedies to get rid of itchy scalp,beauty,beauty tips

प्याज का रस

प्याज का रस स्कैल्प की खुजली, गंदगी और बाकि अन्य समस्याओं काे दूर करता है। इसके लिए आप प्याज का रस निकाल लें। इसे पानी में मिला लें। इन दोनों को आपस में मिला लें। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं और 1-2 घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे आपकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक