न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को स्ट्रेट करने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, घर पर ही आजमाएं ये 7 तरीके

ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और सीधे हों। पिछले कुछ समय से बालों में स्ट्रेटनिंग करने का ट्रेंड बढ़ गया है। स्ट्रेट हेयर न सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर बल्कि वेस्टर्न वियर पर भी काफी कूल लुक देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 11:20:03

बालों को स्ट्रेट करने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, घर पर ही आजमाएं ये 7 तरीके

ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और सीधे हों। पिछले कुछ समय से बालों में स्ट्रेटनिंग करने का ट्रेंड बढ़ गया है। स्ट्रेट हेयर न सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर बल्कि वेस्टर्न वियर पर भी काफी कूल लुक देते हैं। महिलाएं इसके लिए या तो पार्लर का रूख करती हैं या फिर अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं। यह एक हीट स्टाइलिंग टूल है, जो बालों को स्ट्रेट करने के साथ-साथ उसे डैमेज भी करता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों को नुकसान पहुंचाएं बिना घर बैठे बालों को स्ट्रेट किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

हॉट ऑयल

हॉट ऑयल लगाने से बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसके साथ ही अगर आप हर रोज बालों में गर्म तेल लगाती हैं तो इससे आपके बाल बहुत जल्दी सीधे हो जाएंगे। बालों में हॉट ऑयल लगाने से बालों की ऐंठन और कर्ल सीधा होता है। आप बालों में नारियल तेल, जैतून का तेल या फिर बादाम का तेल गर्म करके लगा सकती हैं। इसके लिए तेल को हल्का गर्म करके लगाएं और हल्के हाथों से करीब 15 से 20 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद बालों में कंघी करें और बाद में हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। करीब आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। इसके बाद हल्के गीले बालों में कंघी कर लें।

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी त्वचा और बालों के लिए एक बेहतरीन पैक है। बालों को स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने बालों में ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं। उसके बाद बड़े वाले कंधे से बालों की कंघी करें और 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर इसे धो लें। धोने के बाद इस पर दूध का स्प्रे करें। 15 मिनट के बाद फिर से धो लें। यह प्रक्रिया दो-तीन बार करने के बाद ही आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

कोकोनेट मिल्क

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के लिए कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कोकोनट मिल्क से बालों को पोषण मिलता है और यह बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए एक कटोरी में कोकोनट मिल्क लें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें। अब इस कटोरी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद कटोरी को फ्रिज से निकालें और और जमी हुई क्रीम से बालों पर करीब 20 मिनट तक मसाज करें। अब हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। जब बाल हल्के

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद कई तरह के एंजाइम बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आपको अपने बाल नेचुरली स्ट्रेट करने हैं तो बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इसके लिए आधा कप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल आपस में मिला लें। इस मि‍क्सचर से बालों पर अच्छी तरह मसाज कर लें। हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कीजिए। उसके बाद जब बाल हल्के गीले हो तभी कंघी कर लीजिए।

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

ऑलिव ऑयल और अंडा

अंडा भी बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को पोषण देकर उन्हें घना और चमकदार बनाता है। अंडे में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने लगाने से बालों को मॉइश्चर मिलता है और बाल स्ट्रेट भी होते हैं। इसके लिए एक कटोरी में अंडे लें और इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों और बालों पर लगा लें। इसके बाद बालों में कंघी कर लें। अब हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ लें। जब बाल हल्के गीले हो तो कंघी कर लीजिए।

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

दूध और शहद

दूध और शहद में मौजूद केराटिन और प्रोटीन के पोषक तत्व बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने में मदद करते हैं। दूध और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 कप दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बनाने के बाद एक स्प्रे बोतल में इसे डालें। दूध और शहद के मिश्रण को बालों पर लगाने से पहले बालों को शैंपू से धो लें। फिर इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। इसे अपने बालों में 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को बिना शैम्पू के नॉर्मल पानी से धो लें। कुछ ही सप्ताह में आपको बालों पर शहद और दूध का असर दिखने लगेगा।

diy hair straightening at home,straighten hair naturally at home,homemade hair straightening methods,tips for straightening hair at home,hair straightening with household items,home remedies for sleek hair,easy ways to get straight hair at home,safe home hair straightening techniques,natural hair straightening treatments,step-by-step guide to straighten hair at home

केला और पपीता

केला और पपीता का मिश्रण आपके बालों को नरिश और कंडीशन करता है। 1 पका हुआ केला और 1 पका हुआ पपीता का टुकड़ा लें और इन्हें अच्छे से मैश कर लें। कोई लंप्स नहीं रहने चाहिए। आप चाहें तो इसे मिक्सी में भी ब्लेंड कर सकती हैं। इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छे से लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों में कंघी करें। फिर शॉवर कैप से सिर को ढक लें। इस हेयर मास्क को अपने बालों में करीब 45 मिनट तक लगा रहने दें। या फिर जब तक यह अच्छे से सूख न जाए। अब अपने बालों को सल्फेट-फ्री शैंपू से धोएं। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें। आप पाएंगी कि आपके बाल सीधे होने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक