न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन से जुड़ी ये गलतियां बनती हैं स्किन के लिए नुकसानदायक, लाएं इनमें सुधार

त्वचा की सुंदरता सभी को पसंद होती हैं जिसे पाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और बाजार में उपलब्ध कई महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का असर तब तक नहीं होता हैं जब तक आपकी स्किन अंदरूनी तौर पर पोषित ना हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 5:06:16

भोजन से जुड़ी ये गलतियां बनती हैं स्किन के लिए नुकसानदायक, लाएं इनमें सुधार

त्वचा की सुंदरता सभी को पसंद होती हैं जिसे पाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और बाजार में उपलब्ध कई महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स का असर तब तक नहीं होता हैं जब तक आपकी स्किन अंदरूनी तौर पर पोषित ना हो। जी हां, आपकी स्किन अंदर से तभी जवां दिखेगी जब आपकी बॉडी अंदर से फ्रेश फील करेगी। ऐसे में आपका खानपान स्किन की सेहत और चमक बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रखता हैं। भोजन से जुड़ी कुछ गलतियां आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होती है। इन्हें जान तुरंत छुटकारा पाने में ही आपकी भलाई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बचने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

कम पानी पीना

हेल्दी और दमकती त्वचा के लिए उपाय तलाश रहे हैं तो अपने आहार और पानी की मात्रा पर ध्यान दें। जरूरी है कि आप सही मात्रा में पानी पीएं। सही मात्रा में पानी पीना आपकी त्वचा की हर समस्या का समाधान है। ऐसा करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखने का सबसे आसान तरीका भी है। जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपकी त्वचा को साफ करता है। कुछ दिनों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आपको कुछ ही दिनों में सुधार दिखाई देगा। यह आपकी त्वचा को जवां बना देगा और आपको प्राकृतिक चमक प्रदान करेगा।

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

प्रोसेस्ड फूड का सेवन

प्रोसेस्ड फूड में ट्रांसफैट होता है, जैसे- कुकीज, केक, क्रीम बिस्किट, पफ्स इत्यादि। इन्हें बनाते समय बहुत ज्यादा मक्खन या घी का इस्तेमाल भी होता है। जिसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इसलिए ये प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें।

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

मीठे का अधिक सेवन

हेल्दी डाइट न केवल एक हेल्दी वेट बल्कि आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को भी बनाए रखेगा। चीनी का बहुत अधिक सेवन आपकी त्वचा को खराब कर सकता है। अगर आपका आहार चीनी से भरा हुआ है, तो बार-बार मुंहासे की समस्या होगी। अपने आहार से अतिरिक्त चीनी निकालें और अधिक ताजे फल जोड़ें जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद रहें

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

तली हुई चीजों का सेवन

तली हुई चीजों को खाने से हमेशा बचें क्योंकि ऐसी चीजें आपकी त्वचा हो नुकसान पहुंचाती है। तली हुई चीजें त्वचा को ऑयली करती हैं जिसकी वजह से मुहांसे और झुर्रियों जैसी समस्या हो सकती है। ये टॉक्सिक लेवल को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं, जो शरीर व त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता।

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

ज्यादा कार्ब्स का सेवन

जरूरत से ज्यादा कॉर्बोहाइड्रेट खाने से बचें, ऐसा करना भी त्वचा को सीधे नुकसान पहुंचाता है। रिफाइंड व्हाइट शुगर, चावल, मैदा और पास्ता जैसी चीजों में इस तरह के कार्ब्स होते हैं जो त्वचा को सीधे प्रभावित करते हैं। जिससे त्वचा की चमक कम होती है और मुंहासे जैसी समस्या बढ़ जाती है।

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

डेयरी प्रोडक्ट का सेवन

वैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन त्वचा के लिए अच्छा होता है बशर्ते वे पूरी तरह शुद्ध हों। इन दिनों बाजार में कई डेयरी प्रोडक्ट मिलते है, उनकी शुद्धता को जांच ले पहले क्योंकि कई बार पशुओं को हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगाकर उनका दूध निकाला जाता है। जिसका असर उनसे बनने वाले उत्पादों पर भी पड़ता है। उनके सेवन से आपके शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस होने की आशंका भी बन जाती है।

food not good for skin,skin problem,skin care tips,skin problem treatment,healthy skin

रेड मीट का सेवन

रेड मीट खाने से बचें क्योंकि इनमें सैचुरेटैड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो दिल के लिए घातक होती है, साथ ही,इससे त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। अद्भुत काम कर सकते हैं। खूबसूरत त्वचा के लिए अपने आहार में अधिक विटामिन सी शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद