न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके सौंदर्य को बढ़ाने का काम करेंगे इन 7 फलों के छिलकों से बने फेस पैक, जानें और आजमाए

फल अपने गुणों के लिए जाने जाते है जिनमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। जिस तरह फलों में मौजूद विटामिन, खनिज तत्व सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते है, उसी तरह इन फलों के छिलके भी एंटी−बैक्टीरियल और एंटी−माइक्रोबियल गुणों वाले होते है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 5:54:59

आपके सौंदर्य को बढ़ाने का काम करेंगे इन 7 फलों के छिलकों से बने फेस पैक, जानें और आजमाए

फल अपने गुणों के लिए जाने जाते है जिनमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। जिस तरह फलों में मौजूद विटामिन, खनिज तत्व सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते है, उसी तरह इन फलों के छिलके भी एंटी−बैक्टीरियल और एंटी−माइक्रोबियल गुणों वाले होते है जो स्किन को पोषण देने के साथ ही सौन्दर्य बढ़ाने का काम करते हैं। फलों के छिलकों से फेस पैक बनाकर चहरे पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए आप फलों के छिलकों का पाउडर बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको फलों के छिलकों से बने उन फेस पैक के बारे में बताने जा रहे जिनकी मदद से आप बिना किसी दुष्प्रभावों से त्वचा का निखार बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

संतरे के छिलके का फेस पैक

स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, खट्टे फल और इसके छिलके दोनों ही विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनमें एंटी−बैक्टीरियल और एंटी−माइक्रोबियल गुण होते हैं जो एक्ने व ऑयली स्किन की केयर करते हैं। आप इससे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए, आप संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसमें दही मिक्स करें। आप फेस को क्लीन करने के बाद इस पैक को अप्लाई करें। आप टैन हटाने के लिए इस फेस पैक का उपयोग करें। इसके अलावा, संतरे के छिलके का पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाब जल या नींबू के रस के साथ भी मिक्स किया जा सकता है।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

लीची के छिलके का फेस पैक

खाने में खट्टी-मीठी लगने वाली लीची के छिलकों का इस्तेमाल आप स्क्रब के तौर के तौर पर सकते हैं। ज्यादातर लीची के छिलके हार्ड होते हैं, इसलिए इन्हें सुखाने में कम वक्त लगता है। लीची के छिलके को सुखाने के बाद इसे थोड़ा सा दरदरा पीस लें। इस पाउडर में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। आप चाहे तो गर्दन, कोहनी और घुटने पर भी लीची के छिलकों से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। लीची के छिलकों से बने स्क्रब का असर कुछ ही दिनों में आपको दिखने लगेगा और आपकी स्किन से डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

कच्चे पपीते के छिलके का फेस पैक

विटामिन A, E, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और विटामिन B5 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध इस फल में त्वचा के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी तत्व हैं। कच्चे पपीते के छिलके की भीतरी सतह में मौजूद पैपेन नामक ऐंजाइम त्वचा का रंग साफ करता है और त्वचा को पुनर्जीवित करता है। यह त्वचा पर चमक लाने के साथ-साथ उसे मुलायम बनाता है और त्वचा को ढीला होने से बचाता है। कच्चे पपीते की एक बड़ी फ़ांक का छिलका या सूखे छिलकों का पाउडर, 2 बड़े चम्मच शहद, एक बड़ी चम्मच नींबू का रस आदि उपरोक्त सभी सामग्री को मिक्सर में पीसकर एक मिश्रण बना लें। यदि आपके पास कच्चे पपीते के सूखे छिलकों का पाउडर हो तो उसमें शहद और नींबू का रस मिला कर उसका उपयोग कर सकती हैं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में दो या तीन बार लगा सकती है।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

अनार के छिलके का फेस पैक

अनार के छिलके आपकी स्किन को अधिक यंग बनाती है। अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज के कारण यह एजिंग के साइन्स जैसे झुर्रियों आदि को कम करता है, साथ ही पिंपल्स भी लड़ता है। साथ ही, अनार के छिलके में मौजूद प्रोएंथोसायनिडिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों के उत्पादन को भी सीमित करते हैं। इसे अपनी स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए आप अनार के छिलके को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। अगर आपको एक्ने, फुंसियों या रैशेज की समस्या है तो आप अनार के छिलकों के पाउडर में नींबू के रस या गुलाब जल को मिक्स करें। वहीं, एक यंग स्किन पाने के लिए, आप इसे दही के साथ मिक्स करे अप्लाई कर सकते हैं।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

सेब के छिलके का फेस पैक

सेब के छिलकों में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और लौह होता है जो त्वचा पर जमी गंदगी हटाकर उसे साफ करने में मदद करते हैं। त्वचा को समय से पहले होने वाली एजिंग से बचाते है। आधे सेब के कच्चे छिलके अथवा सूखे छिलके, दूध का एक बड़ा चम्मच उपरोक्त दोनों चीजों को मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें अथवा ऐसे ही मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में दो या तीन बार लगा सकती है।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

केले के छिलके का फेस पैक

केले के छिलके के अनगिनत फायदे हैं। यह विटामिन ए, बी12, बी6, सी, डी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन से भरपूर होता है। इस प्रकार, यह आपकी स्किन को कई रूपों में लाभ पहुंचाता है। इसके लिए, आप एक केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को अपनी स्किन पर रब करते हुए लगाएं और इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। उसके बाद साफ पानी की मदद से फेस को क्लीन कर लें।

face packs,beauty face pack,fruit face pack,face pack for skin,skin care tips,skin beauty,beauty tips

आम के छिलके का फेस पैक

इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है। गर्मियों के मौसम में आपको आम हर जगह मिल जाएंगे। ज्यादातर लोग आम तो खा लेते हैं, लेकिन छिलके को फेंक देते हैं। आम के छिलके हमारे चेहरे को सुंदर बनाने में काफी सहायक साबित हो सकते हैं। जिन लोगों के एक्ने, झुर्रियां जैसी प्रॉब्लम है वो आम के छिलकों का पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आम के छिलकों को सुखाकर भी रख सकते हैं। आम के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और इस्तेमाल करें। आप चाहें तो गुलाब की जगह कच्चा दूध मिलाकर भी आम के छिलकों का उबटन बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता