न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

मेकअप एक ऐसी कला हैं जो आपके चहरे की कमियों को छिपाकर खूबियों को उभारने में मददगार साबित होती हैं। हांलाकि इसके लिए जरूरी हैं कि आपको इसका सही ज्ञान हो। मेकअप का ही एक हिस्सा होता हैं फेस कंटूरिंग जिसकी मदद से फेस को एक स्लिम और परफेक्ट लुक दिया जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 3:05:20

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

मेकअप एक ऐसी कला हैं जो आपके चहरे की कमियों को छिपाकर खूबियों को उभारने में मददगार साबित होती हैं। हांलाकि इसके लिए जरूरी हैं कि आपको इसका सही ज्ञान हो। मेकअप का ही एक हिस्सा होता हैं फेस कंटूरिंग जिसकी मदद से फेस को एक स्लिम और परफेक्ट लुक दिया जा सकता है। कंटूरिंग में मेकअप की मदद से चेहरे के कुछ फीचर्स हाइलाइट किए जाते हैं। इससे कुछ हिस्सों को उभारा जाता है तो कुछ को छिपाया भी जा सकता है जिसके बाद चेहरे का शेप बदला हुआ नजर आता हैं। लेकिन कई बार इसे करने के दौरान आप कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से चहरे को मनचाहा लुक नहीं मिल पाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कंटूरिंग मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

बहुत डार्क शेड चुनना

यह सच है कि ब्रॉन्ज़र या कंटूरिंग पाउडर का रंग गहरा होना चाहिए, लेकिन वह इतना भी गहरा नहीं होना चाहिए कि यह आपके फेस पर विजिबल लाइन्स छोड़ दे। जब कंटूरिंग की बात आती है, तो आपको हार्श लाइन्स से दूर रहना चाहिए, इसलिए बहुत गहरा पाउडर खरीदना केवल इन गलतियों को बढ़ाएगा। अगर आप सही तरह से कंटूरिंग करना चाहती है तो बेहतर होगा कि आप अपनी त्वचा की टोन से दो शेड गहरा शेड ही सलेक्ट करें।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

सही तरह से ब्लेंड ना करना

यह आपकी एक बहुत बड़ी मेकअप मिसटेक साबित हो सकती है। आपने किस ब्रांड का कितना भी महंगा प्रॉडक्ट क्यों ना खरीदा हो, लेकिन उसका फायदा आपको तब तक नहीं मिल सकता, जब तक उसे सही तरह से अप्लाई ना किया जाए। जिस तरह फाउंडेशन को अप्लाई करने के बाद उसे सही तरह से ब्लेंड करना बेहद जरूरी होता है, ठीक उसी तरह कंटूरिंग के बाद उसे भी ब्लेंड किया जाना चाहिए। आप इसे कुछ इस तरह से ब्लेंड करें कि चेहरे पर हार्श लाइन्स नजर ना आए। अगर आप इसे सही तरह के ब्लेंड नहीं करेंगी तो इससे आपका पूरा मेकअप लुक बिगड़ जाएगा।

गलत प्लेस पर कंटूरिंग करना

यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण है। याद रखें कि आपको अपने चीकबोन्स के Hollow एरिया पर, अपने माथे के टेम्पल्स पर, अपनी नोज बोन के साइड्स और अपनी जॉलाइन पर कंटूरिंग करना चाहिए, तभी आपको एक परफेक्ट लुक मिलता है। इन क्षेत्रों के अलावा कहीं भी इसे लगाने से आपके चेहरे को तराशने का उद्देश्य फेल हो जाएगा और आखिरी में आपका चेहरा काफी अजीब नजर आएगा।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

जॉ लाइन पर कॉन्टूरिंग

कई बार लड़कियां अपनी जॉ लाइन पर कॉन्टूरिंग करना भूल जाती हैं। फोरहेड, ब्रो बोन, चीक बोन्स और नोज़ के साथ-साथ जॉ लाइन को भी ज़रूर कॉन्टूर करें। तभी चेहरे के सारे फीचर्स शार्प नज़र आएंगे। कई लड़कियां क्रीम कॉन्टूर करने के बाद चेहरे पर ब्रॉन्ज़र लगाती हैं। हालांकि ऐसा करने पर आप महसूस करेंगी कि आपके चीकबोन्स पर जगह-जगह डार्क पैचेस बन गए हैं। इससे बचने के लिए क्रीम कॉन्टूर की जगह पाउडर कॉन्टूर का इस्तेमाल करें।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

बहुत अधिक हाईलाइटर का इस्तेमाल करना

जब भी आप कंटूरिंग करती है तो इसके साथ हाईलाइटर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। यह एक तरह से रिवर्स कंटूरिंग करने में मदद करता है। मसलन, अगर आपने चीक्स पर कंटूरिंग की है और आप उसके ठीक उपर हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके चीक्स अधिक थिन नजर आते हैं। अगर आपको कॉन्टूरिंग करने के बाद चेहरे के चार मुख्य फीचर्स, फोरहेड, टेंपल, चीक बोन्स और नोज़ पर मनचाहा लुक न मिले तो उसे हाईलाइटर और ब्रॉन्ज़र से करेक्ट कर सकती हैं। लेकिन याद रहे कि इसका इस्तेमाल बहुत ही कम करें क्योंकि हाईलाइटर और ब्रॉन्ज़र, दोनों ही शिमरी लुक देते हैं। इसका ज्यादा इस्तेमाल स्किन से नैचुरल ग्लो खत्म कर सकता है। हाईलाइटर का इस्तेमाल करते वक्त कई लड़कियां इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर लगाती हैं, जो कि गलत है। आप हाईलाइटर को गालों से कानों की तरफ ले जाते हुए लगाएं। इससे चेहरा अच्छी तरह से हाईलाइट होगा।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

गलत ब्रश का चयन करना

ब्रश के चयन पर आप भले ही ध्यान ना देती हों, लेकिन यह भी उतना ही महत्व रखता है। सही ब्रश न केवल आपके मेकअप को अच्छी तरह ब्लेंड करने में आपकी मदद करते हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आपको एयरब्रश फिनिश मिले। इसलिए, जब आप कंटूरिंग कर रही हैं तो भी आपको एक परफेक्ट फिनिश पाने के लिए सही ब्रश का चयन करना चाहिए। कंटूरिंग के लिए एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

चहरे के फीचर्स को हाइलाइट करने की टेक्नीक है कंटूरिंग, ना करें इसमें ये गलतियां

डार्क स्टिक का गलत इस्तेमाल

कॉन्टूरिंग के लिए डार्क स्टिक को हमेशा ऊपर की तरफ ब्लेंड करें। चीकबोन्स को कॉन्टूर करते वक्त लड़कियां अक्सर यह गलती कर जाती हैं। बेस्ट कॉन्टूरिंग के लिए हाईलाइटेड एरिया पर सबसे पहले हाईलाइटर लगाकर ब्लेंड करें। उसके बाद कॉन्टूर स्टिक का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा डार्क नहीं लगेगा और फीचर्स भी काफी शार्प नज़र आएंगे। कई बार सही कॉन्टूरिंग के बावजूद चेहरा डार्क लगता है तो इसे ठीक करने के लिए हाईलाइट करने वाले एरिया पर ट्रांसल्यूसेंट पाउडर लगाएं। इससे चेहरा डार्क नहीं लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह