न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल हैं कॉफी, इससे बने ये फेसपैक निखारेंगे चेहरा

कॉफी देश-दुनिया में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक हैं। इसका सेवन शरीर में नई ऊर्जा भर देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को कई तरीकों से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:48:16

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल हैं कॉफी, इससे बने ये फेसपैक निखारेंगे चेहरा

कॉफी देश-दुनिया में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक हैं। इसका सेवन शरीर में नई ऊर्जा भर देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को कई तरीकों से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। त्वचा की रंगत निखारनी हो या दाग-धब्बों से छुटकारा पाना हो उसमें कॉफ़ी बहुत मददगार साबित होती हैं। कॉफी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कॉफी से बने विभिन्न फेसपैक की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। ये फेसपैक स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का हल बनेंगे। आइये जानते हैं कॉफी से बने इन फेसपैक के बारे में...

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और हल्दी से बना फेसपैक

कॉफी और हल्दी का फेस पैक स्किन ड्रायनेस, त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर, आधा चम्मच नारियल का तेल और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस फैस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। ये फैस पैक पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है।

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और शहद से बना फेसपैक

कॉफी और शहद का फेस मास्क त्वचा को मॉयश्चराइज करने, झुर्रियों को दूर करने में कारगर है। इस फेस पैक को लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आती है। कॉफी और शहद का फेस पैक बनाने के लिए आप एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें थोड़ा शहद मिला लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और नींबू से बना फेसपैक

कॉफी में मौजूद तत्व चेहरे के काले धब्बों, सन स्पॉट्स से लड़ता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी लें और इसमें नींबू रस की कुछ बूंद मिला दें। अब इन्हें अच्छे से मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगां और 30 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से साफ कर लें। नींबू का रस आपके चेहरे की गंदगी की दूर करता है और निखार लाता है।

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और एलोवेरा जेल से बना फेसपैक

कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क त्वचा की रंगत में सुधार करता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे त्वचा बैक्टीरिया से सुरक्षित रहती है। कॉफी और एलोवेरा फेस मास्क बनाने के लिए आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 दिन इस फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और दूध से बना फेसपैक

इसे लगाने से चेहरे के एक्ने या मुहांसे, दाग-धब्बे और एक्जिमा की समस्या दूर होती है। इस्तेमाल के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर, डेढ़ टेबलस्पून कच्चा दूध ले लें और इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। कॉफी और दूध का फेस पैक स्किन में कसावट लाता है और उसे चमकदार बनाता है। इस उपाय के हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं।

coffee face packs for skin,coffee face pack for glowing skin,coffee face pack for tan removal,coffee face pack homemade,coffee face pack for pimples,coffee for skin,skin care tips,skin beauty

कॉफी और दही से बना फेसपैक

स्किन की ड्राईनेस को ठीक करने और रंगत सुधारने के लिए भी आप दही और कॉफी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही और कॉफी का फेस पैक लगाने से चेहरे को ये फायदे मिलते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। एक कटोरी में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसके बाद चेहरे, गले और कान की स्किन पर अच्छी तरह से इसे लगाएं। इसे स्किन पर लगाने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपकी स्किन पर फायदा दिखने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी