न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहते हैं थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन और दर्द से परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

चेहरे की खूबसूरती को निखारने में आईब्रो का बड़ा महत्व होता है जिसे सही आकार और आकर्षण देने के लिए थ्रेडिंग की मदद ली जाती हैं। थ्रेडिंग फैशन और जरूरत दोनों में ही शामिल है। महिलाएं पार्लर जाकर थ्रेडिंग करवा तो लेती हैं, लेकिन इसके बाद इसमें होने वाली जलन और दर्द से परेशान रहती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 5:27:51

रहते हैं थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन और दर्द से परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

चेहरे की खूबसूरती को निखारने में आईब्रो का बड़ा महत्व होता है जिसे सही आकार और आकर्षण देने के लिए थ्रेडिंग की मदद ली जाती हैं। थ्रेडिंग फैशन और जरूरत दोनों में ही शामिल है। महिलाएं पार्लर जाकर थ्रेडिंग करवा तो लेती हैं, लेकिन इसके बाद इसमें होने वाली जलन और दर्द से परेशान रहती हैं। त्वचा सेंसिटिव हो तो परेशानी और भी बढ़ने का डर रहता है। कई महिलाएं इस जलन और दर्द की वजह से लंबे समय तक थ्रेडिंग ही नहीं करवाती हैं। लेकिन कुछ नुस्खों से इस दर्द में आराम पाया जा सकता हैं। यदि आपको भी थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन, दर्द महसूस होती है, तो इससे राहत पाने के यहां बताए जा रहे उपायों की मदद ली जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

टोनर अप्लाई करें

टोनर में कूलिंग इफेक्ट होता है, इसका इस्तेमाल स्किन केयर में कई तरीके से किया जाता है। अगर घर में टोनर हैं तो थ्रेडिंग करवाने के बाद आईब्रो पर इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि आईब्रो के आसपास कट के निशान नहीं होने चाहिए, वरना आपको दर्द हो सकता है। इसे लगाने के लिए कॉटन बॉल लें और उसमें टोनर की डिप कर दें। इसके बाद आइब्रो पर लगाएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी और सूजन भी कम होती चली जाएगी।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

गुलाब जल

गुलाब जल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप थ्रेडिंग के बाद गुलाब जल लगाएंगी तो इससे आपके त्वचा का लालपन दूर हो जाएगा। यही नहीं गुलाब जल से दाने भी ठीक हो जाते हैं। थ्रेडिंग के तुरंत बाद ही आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी और थ्रेडिंग से होने वाला लालपन भी दूर हो जाएगा।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

एलोवेरा जेल

थ्रेडिंग करवाते वक्त ऐसा भी होता है, जब सूजन के अलावा खुजली भी शुरू हो जाती है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले गुण स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही, यह त्वचा को डीप नरिश भी करता है। इसके लिए एलोवेरा के ताजे पत्ते लें और उसे आईब्रो पर लगाएं। स्किन बेहतर रहने के साथ-साथ जलन, सूजन और दर्द की भी समस्या गायब हो जाएगी।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

दूध

आइब्रों बनाने के दौरान चेहरे पर होने वाली जलन को दूर करने के लिये त्वचा पर कच्चे दूध का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है। इसका उपयोग करने के लिए कच्चे दूध को रूई में डूबोकर अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

खीरा

खीरे में एनजेसिक इफेक्ट होता है जो थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो आइब्रो के आस-पास के हिस्सों में होने वाली जलन और सूजन को कम करता है। खीरे के टुकड़े को 10 मिनट तक आइब्रो पर रखें, आराम मिलेगा।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

आइस क्यूब से करें सिकाई

अगर आपके पास टोनर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसकी जगह आप बर्फ के टुकड़े लें सकती हैं। बर्फ का टुकड़ा ना सिर्फ जलन बल्कि दर्द से भी राहत दिलाने का काम करेगा। इसके लिए एक कपड़े में आइस क्यूब ले और उसे अच्छी तरह लपेट लें। अब इससे आईब्रो के आसपास सिकाई करें। दिन में दो बार सिकाई करने के बाद आपको फर्क जल्दी नजर आने लगेगा।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

चंदन

चंदन भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे थ्रेडिंग से होने वाली जलन और दर्द कम हो जाता है। आप चंदन में पानी मिलाकर इसका लेप बना लें फिर इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक चंदन के लेप को अपने चेहरे पर लगा कर रखें , फिर इसे साफ पानी से धो लें। मुंह धोने के बाद आपकी जलन और दर्द तो कम होगा ही होगी बल्कि आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

burning and pain after threading,home remedies to treat burning and pain after threading,threading care tips,threading

टी बैग करें अप्लाई

एक बार टी बैग का इस्तेमाल होने के बाद हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि टी बैग का इस्तेमाल चेहरे पर एक नहीं बल्कि कई तरीके से किया जा सकता है। थ्रेडिंग के बाद सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बचे हुए टी बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टी बैग को कुछ देर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें और फिर आईब्रो पर अप्लाई करें। अगर जलन या फिर अन्य किसी भी तरह की इरिटेशन आइब्रो में हो रही है तो इससे तुरंत राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत